IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे मैच देखने पहुंचे MS Dhoni, एजबेस्टन के स्टैंड में बैठे आए नजर

MS Dhoni: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच को देखने एमएस धोनी स्टेडियम पहुंचे हैं. मैच के दौरान धोनी एजबेस्टन के स्टैंड पर बैठे नजर आए.
MS Dhoni

एमएस धोनी

MS Dhoni: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मैच को देखने मैदान पर पहुंचे. स्टेडियम में उनके मौजूद होने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इन वायरल तस्वीरों में माही एजबेस्टन के स्टैंड में बैठे नजर आ रहे हैं.

पहला वनडे मैच देखने पहुंचे MS Dhoni

एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच के दौरान जैसे ही कैमरा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर गया, स्टेडियम पर मौजूद दर्शकों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी उनकी चर्चा होने लगी. भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे मैच के दौरान धोनी ब्लैक जैकेट और सनग्लासेस में नजर आए. इस दौरान कैप्टन कूल हमेशा की तरह शांत अंदाज में मैच का लुत्फ उठाते दिखे.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: गुरनूर बराड़ के एक ओवर में बेन डकेट ने जड़ दिए 2 छक्के, अगले ओवर में ही तेज गेंदबाज ने लिया बदला

धोनी का दिल जीत लेने वाला अंदाज वायरल

मैच के दौरान स्टैंड्स में बैठे धोनी का एक बेहद प्यारा पल कैमरे में कैद हो गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी के बगल में एक छोटा बच्चा बैठा हुआ है. बच्चे ने अपने पैकेट से धोनी को चिप्स ऑफर किए. धोनी ने मुस्कुराते हुए कुछ चिप्स लिए और खाने लगे. थोड़ी देर बाद बच्चे ने फिर माही को चिप्स देने की कोशिश की, लेकिन इस बार धोनी ने बेहद ही प्यार से मना करते हुए कहा, ”तुम खाओ.” धोनी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रहा है.

सोशल मीडिया पर फैंस लुटा रहे प्यार

धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. आज भी वह जहां भी दिखाई देते हैं फैंस की नजरें उन पर टिक जाती हैं. यही वजह है कि एजबेस्टन के मैदान से उनकी तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीर शेयर कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें