IND vs ENG: एजबेस्टन में MS Dhoni के कान में कैसी डिवाइस थी? जानिए क्या है इसकी खासियत

MS Dhoni: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच को देखने एमएस धोनी मैदान पर पहुंचे. इस दौरान उनके कान में लगे एक छोटे डिवाइस ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मैच को देखने भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर पहुंचे. जैसे ही कैमरा स्टैंड्स पर धोनी की ओर घूमा की उनकी फ़ोटो स्क्रीन पर आई और फैंस उन्हें देखकर खुशी से झूम उठे. इस दौरान धोनी के कान में लगी डिवाइस ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

MS Dhoni के कान में लगी डिवाइस कैसी?

एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के कान में जो डिवाइस लगा था, वह असल में एक मिनिएचर स्टेडियम रेडियो रिसीवर है. यह एक छोटा डिवाइस होता है जो स्टेडियम के अंदर बैठे फैंस को मैच देखते समय लाइव बॉल-बाय-बॉल कमेंट्री सुनने में मदद करता है. बता दें, इंग्लैंड के क्रिकेट ग्राउंडों पर यह एक पुराना और लोकप्रिय परंपरागत फीचर है. बॉडकास्टर इस डिवाइस के लिए लाइव ऑडियो ब्रॉडकास्ट करते हैं, जिसे फैंस इन छोटे रिसीवर के माध्यम से आसानी से सुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे मैच देखने पहुंचे MS Dhoni, एजबेस्टन के स्टैंड में बैठे आए नजर

क्या है इस डिवाइस की खासियत

मिनिएचर स्टेडियम रेडियो रिसीवर की खासियत की बात करें तो इस डिवाइस के जरिए स्टेडियम में बैठे फैंस मैदान पर लाइव एक्शन के साथ एक्सपर्ट एनालिसिस और कमेंट्री रियल-टाइम में सुन सकते हैं. बता दें, फैंस इस रिसीवर को मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम से खरीद सकते हैं. यह डिवाइस पूरी तरह से एक स्थानीय ट्रांसमिशन सिस्टम का काम करता है. स्टेडियम से बाहर निकलते ही इसके सिग्नल मिलना बंद हो जाते हैं.

कैमरे में कैद हुआ प्यारा पल

एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी का एक बेहद ही प्यारा पल कैमरे में कैद हुआ. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में धोनी एक नन्हें फैन के पास बैठे नजर आ रहे हैं. इस दौरान नन्हे फैन ने धोनी को चिप्स ऑफर किए. धोनी भी मुस्कुराते हुए कुछ चिप्स लेते हैं और खाने लगते हैं. धों का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा है.

ज़रूर पढ़ें