IND vs NEP U19 Asia Cup: पहले मैच भारत ने 10 विकेट से नेपाल को हराया, 8 नवंबर को पाकिस्तान से भिडंत

IND vs NEP U19 Asia Cup: अंडर19 एशिया कप के पहले मुकाबले में भारत ने शानदार जीत करते हुए नेपाल को 10 विकेट से हरा दिया. ये मैच ओमान के अमरात क्रिकेट मैदान में खेला गया.
India Defeats Nepal U19 Asia Cup

IND vs NEP U19 Asia Cup: अंडर19 एशिया कप के पहले मुकाबले में भारत ने शानदार जीत करते हुए नेपाल को 10 विकेट से हरा दिया. ये मैच ओमान के अमरात क्रिकेट मैदान में खेला गया. भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय गेंदबाजों ने शुरूआत से ही कहर ढाते हुए नेपाल की पूरी टीम को 128 रन पर समेट दिया. नेपाल की टीम 42.3 ओवर्स में 128 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. वहीं रन चेज करने उतरी भारतयी अंडर 19 टीम ने 129 रन के लक्ष्य को बिना कोई विकेट खोए 19.1 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया.

वीरेंद्र सहवाग के बेटे ने की तूफानी बैटिंग

भारत की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने तूफानी बैटिंग की. आर्यवीर ने 52 बॉल पर नाबाद 70 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. आर्यवीर ने पहले तो नजरे जमाई फिर लगातार बड़े शॉट खेलकर मैच को किनारे लगा दिया. आर्यवीर ने इस मैच में 34 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. दूसरी तरफ से कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने बखूबी साथ निभाया. उन्होंने 63 गेंदों पर नबाद 53 रन बनाकर मैच जीत लिया.

भारत पाकिस्तान का मैच

अब भारत का अगला मैच पाकिस्तान से होने वाला है. ये मैच आठ नवंबर को खेला जाना है. एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत के ग्रुप में पाकिस्तान, नेपाल और यूएई की टीम्स हैं. वहीं, ग्रुप-बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मलेशिया को रखा गया है. दोनों ग्रुप से 2-2 टॉप टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. सेमीफाइनल 12 नवंबर को खेले जाने हैं, वहीं फाइनल 14 नवंबर को होगा.

भारत U19 की प्लेइंग इलेवन
लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्या पटेल, मनल चौहान, मोहित उलवा, यशवीर गौड़, वीके विनीत और यशबर्धन चौहान

नेपाल U19 की प्लेइंग इलेवन
बिपिन शर्मा (कप्तान), आशीष लुहार (विकेटकीपर), अभय यादव, दर्श सोनार, नीरज कुमार यादव, निश्चल छेत्री और नितेश पाटे, प्रसिद्ध जाइशी, सचिन भट्ट, सुशील रावल और सूर्यांशु कोइराला

ये भी पढ़ें: नफरत फैलाता है हिंदुत्व… पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने फिर दिया विवादित बयान

ज़रूर पढ़ें