IND VS NZ 1ST TEST LIVE: भारत की पारी शुरू, यशस्वी-राहुल कर रहे ओपन

IND VS NZ 1ST LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में जारी पहले टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है.
IND vs NZ TEST

भारत बनाम न्यूजीलैंड

IND VS NZ 1ST LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है. पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में मेजबान न्यूज़ीलैंड 368 रनों पर ऑलआउट हुई. न्यूजीलैंड के खिलाफ हेनरी निकल्स और ग्लेन फिलिप्स ने दमदार खेल दिखाते हुए शतकीय पारी खेली है. फिलिप्स 118 रन बनाकर आउट हुए. टेस्ट क्रिकेट में यह उनका दूसरा शतक रहा, जबकि हेनरी निकोल्स 175 रन बनाकर नाबाद लौटे.

भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. आकाश दीप ने 3 और अंशुल कंबोज में 2 विकेट झटके. वहीं, प्रसिध कृष्ण के हाथों एक सफलता लगी.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रित बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें