IND vs SA: सुपर-8 में भारत की हार पर फूटा आश्विन का गुस्सा, टीम के इन दो फैसलों पर दागे सवाल

IND vs SA: भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन आश्विन ने नाराजगी जाहिर करते हुए टीम के दो फैसलों पर सवाल उठाए. उन्होंने साफ कहा कि मैच के दौरान कुछ फैसले भारत को भारी पड़े.
Ravichandran Ashwin

रविचंद्रन आश्विन

IND vs SA: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम की रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं. इस बीच भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन आश्विन ने नाराजगी जाहिर करते हुए टीम के दो फैसलों पर सवाल उठाए. उन्होंने साफ कहा कि मैच के दौरान कुछ फैसले भारत को भारी पड़े.

आश्विन का फूटा गुस्सा

दरअसल अहमदाबाद में खेले गए सुपर-8 मुकाबले में भारत को दक्षिण अफ्रीका के हाथों 76 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद भारतीय पूर्व स्पिनर रविचंद्रन आश्विन ने भारत के कुछ फैसलों पर सवाल उठाए हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 में अक्षर पटेल को मौका नहीं मिला था, उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को खिलाया गया था.

भारत के इस फैसले पर आश्विन ने निशाना साधते हुए कहा कि बड़े टूर्नामेंट में बार-बार कॉम्बिनेशन में बदलाव करने की रणनीति सही साबित नहीं होती. आश्विन ने आगे याद दिलाया कि पिछले वर्ल्ड कप में भारत मुश्किल हालात में था, तब अक्षर ने विराट कोहली के साथ मिलकर एक अहम साझेदारी थी. उनका मानना है कि इस मुकाबले में भी अक्षर अहम भूमिका निभा सकते थे और टीम को संभाल सकते थे.

यह भी पढ़ें: IND vs SA: साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद तिलक वर्मा पर बरसे सुनील गावस्कर, बल्लेबाजी पर उठाए सवाल

रिंकू के बल्लेबाजी क्रम पर साधा निशाना

पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन आश्विन ने रिंकू सिंह के बल्लेबाजी क्रम को लेकर भी सवाल उठाए, साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिंकू 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे. टीम के इस फैसले पर आश्विन ने सवाल उठाते हुए कहा कि रिंकू जैसे खिलाड़ी को इतने नीचे बल्लेबाजी करने भेजना टीम की रणनीति पर सवाल उठाता है. जब टीम में 8 बल्लेबाज खेल रहे हों तो ऐसे में रिंकू जैसे मैच विनर खिलाड़ी को टॉप या मिडिल ऑर्डर पर बल्लेबाजी के लिए भेजना चाहिए.

ज़रूर पढ़ें