IND vs SL: गॉल टेस्ट के बाद कोलंबो में भी गरजा देवदत्त पडिक्कल का बल्ला, लगातार दूसरे मैच में जड़ा शतक

Devdutt Padikkal: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए शतक जड़ दिया है.
Devdutt Padikkal

देवदत्त पडिक्कल

Devdutt Padikkal: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए कमाल का प्रदर्शन किया है. इस मैच की पहली पारी में उन्होंने 117 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 168 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. बता दें, टेस्ट क्रिकेट में यह उनका दूसरा शतक है.

गॉल के बाद कोलंबो में गरजा बल्ला

गॉल टेस्ट की पहली पारी में 167 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद अब कोलंबो टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल का बल्ला जमकर बोला है. इस मैच में उन्होंने 193 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके शामिल रहे. लगातार दूसरे टेस्ट मैच में शतक जड़कर पडिक्कल ने साबित कर दिया कि वह रेड बॉल क्रिकेट में लंबी रेस के घोड़े हैं. पहले टेस्ट मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुल 211 रन बनाए थे, जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच बनाया गया था.

यह भी पढ़ें: SL vs IND 2nd Test: आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल ने खोया आपा, श्रीलंकाई गेंदबाज को मारी टक्कर, VIDEO वायरल

पहले टेस्ट में रचा था इतिहास

श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पडिक्कल ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 167 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया था. 2009 के बाद श्रीलंका के खिलाफ किसी टेस्ट मैच में तीसरे नंबर पर किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा यह सबसे बड़ा स्कोर था. दूसरे टेस्ट मैच में इस शतकीय पारी के साथ पडिक्कल ने विनोद कांबली, मोहम्मद अजहरुहद्दीन, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और शिखर धवन जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली है. उन सभी भारतीय खिलाड़ियों ने श्रीलंका की सरजमीं पर खेलते हुए एक टेस्ट सीरीज के अंदर दो शतक जड़े थे. अब इस लिस्ट में देवदत्त पडिक्कल का नाम भी शामिल हो गया है.

साई सुदर्शन की जगह प्लेइंग 11 में मिला मौका

26 वर्षीय भारतीय युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल प्लेइंग 11 के लिए टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद नहीं थे. अगर साई सुदर्शन फिट होते तो शायद पडिक्कल को अंतिम ग्यारह में मौका भी नहीं मिलता. सुदर्शन के बाहर होने के बाद पडिक्कल को भारत की ओर से खेलने का मौका मिला और उन्होंने इस मौके को भुनाते हुए खुद को साबित किया.

पडिक्कल ने भारत के लिए अब तक कुल 4 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 6 पारियों में उन्होंने 418 बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक भी निकले हैं.

ज़रूर पढ़ें