Asian Games Final: भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम का गोल्ड पर कब्जा, एशियन गेम्स फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से रौंदा

IND VS SL Asian Games Final: एशियन गेम्स 2026 में विमेंस क्रिकेट इवेंट का फाइनल मुकाबला भारतीय टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हरकार गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है.
womens team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम

IND VS SL Asian Games Final: एशियन गेम्स 2026 में विमेंस क्रिकेट इवेंट का फाइनल मुकाबला भारतीय टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हरकार गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है. एशियन गेम्स में भारत का यह लगातार दूसरा गोल्ड है. फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 216 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 15.4 ओवर में ही महज 69 रन पर ही सिमट गई. फाइनल में टीम इंडिया की ओर से स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए. इसी के साथ उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 11 हजार रन पूरे कर लिए हैं. मंधाना इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (डब्ल्यू), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़

श्रीलंका: इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी

ज़रूर पढ़ें