IND vs WI: डेब्यू मैच में ही फ्लॉप हुए आकिब नबी, पहले ही मैच में बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड

Auqib Nabi: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में डेब्यू करने के साथ ही आकिब नबी ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह अब वनडे डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.
Auqib Nabi

आकिब नबी

Auqib Nabi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में आकिब नबी ने भारत के लिए डेब्यू किया. अपने डेब्यू मैच में नबी ने गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत की, लेकिन जल्दी ही मेहमान टीम के ओपनर्स ने उनपर अटैक करना शुरू कर दिया. इस मैच में नबी काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने 8.5 ओवर के अपने स्पेल में बिना कोई विकेट लिए 84 रन खर्च कर दिए.

डेब्यू मैच में ही फ्लॉप हुए आकिब नबी

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में डेब्यू करने के साथ ही आकिब नबी ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अपने पहले ही वनडे मैच में नबी न सिर्फ महंगे साबित हुए, बल्कि उन्होंने 51 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. वह अब वनडे डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में करसन घावरी का 51 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें: IND vs WI: दूसरे वनडे में गुरनूर बराड़ के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, कैरेबियाई बल्लेबाजों ने की जमकर कुटाई

तोड़ा 51 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड

बता दें, करसन घावरी ने 1975 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू वनडे मैच में 11 ओवर में 83 रन लुटा दिए थे. अब नबी ने अपने डेब्यू मैच में 84 रन देकर 51 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.वनडे क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ तीन ही खिलाड़ियों ने अपने डेब्यू मैच में आकिब नबी से ज्यादा रन दिए हैं. डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा 95 रन देने का रिकॉर्ड आयरलैंड के पीटर कॉर्नल के नाम दर्ज हैं.

कुलदीप ने आखिरी गेंद पर छोड़ा कैच

आकिब नबी ने अपने डेब्यू मैच में न सिर्फ सबसे रन लुटाए हैं, बल्कि उन्होंने एक और अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इस मुकाबले में उनका इकॉनमी रेट 9.51 का रहा, जो वनडे डेब्यू पर कम से कम 30 गेंद फेंकने वाले किसी भी भारतीय गेंदबाज का सबसे खराब इकॉनमी रेट है. हालांकि वेस्टइंडीज की पारी के दौरान आखिरी गेंद पर नबी के पास विकेट लेने का मौका था, लेकिन कुलदीप यादव ने उनकी इस गेंद पर कैच छोड़ दिया.

ज़रूर पढ़ें