IND vs WI LIVE: शतक से चूके रोहित शर्मा, ऋतुराज फिफ्टी के करीब, भारत का स्कोर 140 के पार
IND vs WI LIVE: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है.
भारत बनाम वेस्टइंडीज
IND vs WI LIVE: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत पहले ही 2-0 से इस सीरीज पर कब्जा कर चुका है. ऐसे में अब वह यह आखिरी मैच जीतकर वेस्टइंडीज का सुपड़ा साफ करना चाहेगी.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अंशुल कंबोज, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़
वेस्टइंडीज: जॉन कैंबेल, ज्वेल एंड्रयू, शाई होप, अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्ड, अल्ज़ारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, जेडेन सील्स, विटेल लॉज़