IND W VS PAK W: भारत-पाक मैच में फिर दिखी ‘नो हैंडशेक’ पॉलिसी, हरमनप्रीत कौर ने फातिमा सना से नहीं मिलाया हाथ
भारत बनाम पाकिस्तान
IND W vs PAK W: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला चाहे मेंस क्रिकेट में हो या महिला क्रिकेट में, मैदान पर हर छोटी-बड़ी घटना सुर्खियां बन जाती है. आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने आज रविवार को अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ की. इस मैच में नो हैंडशेक पॉलिसी देखने को मिली. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया.
हरमनप्रीत ने नहीं मिलाया हाथ
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. इस मैच में टॉस के दौरान नो हैंडशेक पॉलिसी देखने को मिली. टॉस के लिए आई भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया. बता दें, यह पहला मौका नहीं है जब भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक को लेकर चर्चा तेज हुई हो. इससे पहले महिला वर्ल्ड कप 2025 के दौरान भी कोलंबो में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा ही रुख अपनाया था.
India won the toss and decided to humble Pakistan 😭
— Cricket Central (@CricketCentrl) June 14, 2026
– Once again no handshake 😂pic.twitter.com/nGYRfvNRgU
यह भी पढ़ें: T20 Women’s WC 2026: कोहली को शादी के लिए प्रपोज करने वाली क्रिकेटर का कमाल, वर्ल्ड कप में जड़ा धमाकेदार शतक
कैसे शुरू हुआ नो हैंडशेक विवाद?
भारत-पाकिस्तान के बीच नो हैंडशेक विवाद की शुरुआत पुरुष एशिया कप 2025 के दौरान हुई थी. दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों में आई खटास और पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खिलाफ यह रुख अपनाया था. एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की टीमें तीन बार आमने-सामने आई थी लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के पहले और बाद विरोधी टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया था. यह मामला तब और सुर्खियों में आया जब टीम इंडिया ने एशिया कप जीतने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था.
हरमनप्रीत से नो हैंडशेक को लेकर पूछा गया था सवाल
भारत-पाकिस्तान महामुकबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से हैंडशेक विवाद को लेकर सवाल किया गया था. जिसपर भारतीय कप्तान ने जवाब देते हुए कहा था,’हम यहां क्रिकेट खेलने आए हैं. आप यह सवाल क्यों पूछ रहे हैं?