T20 Women’s WC 2026: कोहली को शादी के लिए प्रपोज करने वाली क्रिकेटर का कमाल, वर्ल्ड कप में जड़ा धमाकेदार शतक

Danni Wyatt-Hodge: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 87 रनों से हरा दिया है. इस मैच में इंग्लैंड की डैनी वायट-हॉज ने 62 गेंदों में 105 रन की नाबाद पारी खेली.
Danni Wyatt-Hodge

डैनी वायट-हॉज

Danni Wyatt-Hodge: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से हो गया है. टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 87 रनों से हरा दिया है. एजबेस्टन मैदान में खेले गए इस मुकाबले में डैनी वायट-हॉज ने नाबाद शतकीय पारी खेलकर इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई.

डैनी वायट-हॉज ने जड़ा शतक

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला बीते दिन शुक्रवार को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड की डैनी वायट-हॉज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 62 गेंदों में नाबाद 105 रनों की तूफ़ानी पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. इस शानदार प्रदर्शन के साथ डैनी वायट-हॉज महिला वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाली इंग्लैंड की दूसरी बल्लेबाज बन गईं हैं. वायट की विस्फोटक बल्लेबाजी के दमपर इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 1 विकेट खोकर 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. बता दें, यह स्कोर महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा टीम स्कोर है.

यह भी पढ़ें: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी का ऐलान, विजेता टीम पर होगी करोड़ों की बरसात

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने डैनी वायट-हॉज की तूफानी शतकीय पारी के दमपर 219/1 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम शुरुआत से ही दबाव में थी और निर्धारित 20 ओवर में 132 रनों पर ही सिमट गई और इस तरह इंग्लैंड ने 87 रन से यह मैच अपने नाम कर लिया.

विराट कोहली को किया था प्रपोज

बता दें, डैनी वायट-हॉज वही क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 2014 में भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को सोशल मीडिया के जरिए शादी के लिए प्रपोज कर सुर्खियां बटोरी थीं. उस समय वायट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करके लिखा था,”कोहली मैरी मी!!!” उनके इस ट्वीट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था. हालांकि, बाद में उन्होंने खुद सफाई देते हुए कहा था कि यह सिर्फ मजाक में किया गया पोस्ट था.

ज़रूर पढ़ें