IND W vs PAK W: स्मृति मंधाना ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की लगाई क्लास, तूफानी अर्धशतक जड़कर रचा इतिहास
स्मृति मंधाना
Smriti Mandhana: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला. इस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 68 रन की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया है. अपनी इस पारी के साथ मंधाना ने एक खास रिकार्ड अपने नाम कर लिया है.
स्मृति मंधाना ने जड़ी तूफानी फिफ्टी
भारत और पाकिस्तान के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 154.55 के स्ट्राइक रेट से विस्फोटक बल्लेबाजी की और पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. इस मैच में उन्होंने 44 गेंदों में 68 रन की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. इस दौरान मंधाना ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.
A superb knock after India's early scares 👏#INDvPAK LIVE ▶️ https://t.co/2CV5dZ5ZKu pic.twitter.com/CxWAPffC6l
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 14, 2026
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास
पाकिस्तान के खिलाफ 68 रन की पारी खेलकर स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है. वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाली सिर्फ दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने अब तक टी20 वर्ल्ड कप की 26 पारियों में 5 बार 50 से ज्यादा स्कोर बनाया है. इस लिस्ट में भारतीय पूर्व दिग्गज मिताली राज का नाम शीर्ष पर है, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप की 23 पारियों में 5 बार 50 प्लस स्कोर बनाया है.
मंधाना को मिले तीन जीवनदान
भारत की पारी के दौरान स्मृति मंधाना ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. उन्होंने हर गेंद को चौके-छक्के में बदला. हालांकि इस दौरान पाकिस्तान ने उन्हें आउट करने के तीन मौके भी गंवाए जिसका फायदा स्मृति ने बखूबी उठाया. अर्धशतक से पहले पाकिस्तानी फील्डर ने स्मृति का आसान कैच छोड़ दिया और फिर कुछ ही गेंदों के बाद उनके रनआउट होने का मौका भी बना जिसे पाकिस्तानी टीम ने गंवा दिया. इसका फायदा उठाते हुए मंधाना ने 44 गेंदों में 68 रन कूट दिए.