नेपाल दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, 3 मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब-कब खेले जाएंगे मैच

India A Nepal Tour: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के बीच इंडिया ए के नेपाल दौरे का शेड्यूल सामने आ गया है.
India A Nepal Tour

इंडिया ए नेपाल टूर

India A Nepal Tour: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के बीच इंडिया ए के नेपाल दौरे का शेड्यूल सामने आ गया है. भारतीय टीम इसी साल के आखिरी में नेपाल का दौरा करेगी. शुक्रवार को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि इंडिया ए की टीम इसी साल दिसंबर में 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए नेपाल दौरे पर आएगी.

भारत के नेपाल दौरे का शेड्यूल जारी

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल ने शुक्रवार 10 जुलाई को तीन मैचों की आगामी सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है. दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का पहला मुकाबला 9 दिसंबर को खेला जाएगा. जबकि सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 13 दिसंबर को खेला जाएगा. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल के प्रेसिडेंट चतुर बहादुर चंद, सीएएन के सचिव पारस खड़का और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के बीच बैठक के बाद इस द्विपक्षीय सीरीज पर फैसला लिया गया.

यह भी पढ़ें: लगातार 5 हार के बाद बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, क्या LA Olympic 2028 से भी कटेगा पत्ता?

कब-कब खेले जाएंगे मैच?

दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की मेजबानी कीर्तिपुर स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी स्थित टीयू इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड करेगा. दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच 9 दिसंबर, दूसरा टी20 11 दिसंबर और तीसरा टी20 मैच 13 दिसंबर को खेला जाएगा. यह सीरीज दोनों देशों के बीच बढ़ते क्रिकेट संबंधों के साथ-साथ नेपाल की हाई-क्वालिटी इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी करने की क्षमता को भी दर्शाएगा.

क्या नेपाल दौरे पर जाएंगे वैभव सूर्यवंशी?

दोनों देशों के बीच तीन मैचों की यह टी20 सीरीज नेपाल के लिए अपनी ताकत परखने का बड़ा मौका मानी जा रही है. उम्मीद है कि इंडिया ए की टीम में आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ भारतीय टी20 टीम के दावेदार क्रिकेटरों को भी जगह मिल सकती है. हाल ही में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन भारतीय टी20 टीम में जगह बनाई. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वैभव को नेपाल दौरे पर इंडिया ए की टीम में जगह मिलती है या नहीं.

ज़रूर पढ़ें