लगातार 5 हार के बाद बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, क्या LA Olympic 2028 से भी कटेगा पत्ता?
टीम इंडिया
LA Olympic 2028: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया लगातार खराब प्रदर्शन के दौर से गुजर रही है. वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भारत को लगातार 5 टी20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ टीम इंडिया ने लगातार 2 सीरीज गंवा दी है. इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम के भविष्य को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या लगातार मिल रही हार का असर लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक में टीम इंडिया की दावेदारी पर भी पड़ सकता है. क्या भारतीय क्रिकेट टीम पर ओलंपिक से भी बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है?
क्वालिफिकेशन में ICC रैंकिंग होगी अहम
दरअसल, 128 साल बाद क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी हो रही है. लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में टी20 फॉर्मैट में मुकाबले खेले जाएंगे. प्रत्येक वर्ग में केवल छह-छह टीमें हिस्सा लेंगी. ऐसे में क्वालिफिकेशन के लिए आईसीसी टी20 रैंकिंग बेहद अहम मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें: 4 महीने में ऐसा क्या बदला? लगातार टी20 सीरीज गंवा बैठी वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया, जानें वजह
क्या ओलंपिक 2028 से कटेगा टीम इंडिया का पत्ता?
अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या लगातार मिल रही हार से भारतीय क्रिकेट टीम पर ओलंपिक से भी बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है? तो इस सवाल का जवाब ‘हां’ हो सकता है. लगातार मिल रही हार भारतीय टीम के लिए लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के क्वालिफिकेशन में बड़ी मुश्किल पैदा कर सकती है. कुछ दिन पहले ही आईसीसी ने एक रिलीज जारी कर बताया था कि 2028 में होने वाले ओलंपिक में पुरुष और महिला वर्ग से 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ओशिनीय की अगुवाई पक्की होगी.
क्वालीफाई करने के लिए बने रहना होगा एशिया की टॉप टीम
अमेरिका की टीम अगर आईसीसी रैंकिंग में टॉप-15 में जगह बना लेती है, तो उन्हें होस्ट नेशन के रूप में जगह मिल जाएगी. वहीं, छठा स्थान आईसीसी ओलंपिक क्वालीफायर के माध्यम से तय होगा. आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के जरिए भारत, दक्षिण अफ्रीका, गेट ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने क्वालीफाई कर लिया है. इसी के चलते भारतीय महिला टीम क्वालीफाई कर चुकी है.
अब अगर भारतीय पुरुष टीम को भी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना है तो उन्हें एशिया की टॉप टीम बने रहना होगा. लगातार हार भारत से टॉप टीम की रैंकिंग छीन सकती है और इसी से टीम इंडिया पर ओलंपिक से बाहर होने का खतरा बढ़ जाएगा.