श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जुरेल-पडिक्कल को बड़ी जिम्मेदारी,जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

India A: इंडिया ए की टीम को जुलाई-अगस्त में श्रीलंका दौरे पर दो मल्टी डे टेस्ट सीरीज खेलनी है. जिसके लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है.
India A

इंडिया ए

India A: इंडिया ए की टीम को जुलाई-अगस्त में श्रीलंका दौरे पर दो मल्टी डे टेस्ट सीरीज खेलनी है. जिसके लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. दो मैचों की इस सीरीज के लिए ध्रुव जुरेल को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. जबकि देवदत्त पडिक्कल को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में उन खिलाड़ियों को चुना गया है जिन्होंने हालिया समय में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया.

इन खिलाड़ियों को मिला पहली बार मौका

श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया ए की टीम में ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल के अलावा साई सुदर्शन, हर्ष दुबे और गुरनूर बरार को भी शामिल किया गया है. इसके जीशान अंसारी, नबी, मोखाडे, राशिद और आयुष पांडे ऐसे नाम है जिन्हें पहली बार इंडिया ए की टीम में शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टीम में हुई एंट्री, श्रेयस अय्यर T20 के नए ‘सरपंच’, सूर्या की हो गई छुट्टी

ऋतुराज-जगदीशन को मिला मौका

इसके अलावा कई पुराने खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है, जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ और एन जगदीशन के नाम शामिल है. पहले माना जा रहा था कि युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंडिया ए की टीम में शामिल किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हालांकि आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें भारतीय टी20 टीम में मौका दिया गया है. श्रीलंका दौरे के लिए आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई युवा खिलाड़ियों को इंडिया ए की टीम में शामिल किया गया है.

श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया ए की 15 सदस्यीय टीम

ध्रुव जुरेल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, आयुष पांडे, ऋतुराज गायकवाड़, शेख राशिद, हर्ष दुबे, अंशुल कंबोज, सारांश जैन, गुरनूर बरार, एन जगदीशन (विकेटकीपर), अमन मोखाडे, आकिब नबी, यश ठाकुर, जीशान अंसारी

ज़रूर पढ़ें