ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारतीय स्क्वॉड का ऐलान, हार्दिक पंड्या की हुई वापसी, ऋतुराज- पडिक्कल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

India A Squad: बीसीसीआई ने बुधवार 9 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए इंडिया ए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या की इस आगामी सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी हुई है.
India A

इंडिया ए

India A Squad: बीसीसीआई ने बुधवार 9 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए इंडिया ए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या की इस आगामी सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी हुई है. जबकि ऋतुराज गायकवाड़ और देवदत्त पडिक्कल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं. इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो मल्टी-डे मैच और तीन वन-डे मैच खेले जाएंगे, जोकि पुडुचेरी में खेले जाएंगे.

हार्दिक पंड्या की वापसी!

भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या जिन्होंने आईपीएल 2026 के बाद से कोई भी कॉम्पिटिटिव क्रिकेट नहीं खेला है, उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली तीन वन-डे सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम में शामिल किया गया है. हालांकि उनकी उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर रहेगी. बता दें, पंड्या को सिर्फ वन-डे स्क्वॉड में जगह मिली है.

यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले तक टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 11 सीरीज और 1 टूर्नामेंट में खेलेगा भारत

ऋतुराज- पडिक्कल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज में मल्टी-डे सीरीज में इंडिया ए की कप्तानी देवदत्त पडिक्कल को सौंपी गई हैं, जबकि साई सुदर्शन को उनका डिप्टी बनाया गया है. वहीं, तीन वन-डे मैचों की सीरीज के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को इंडिया ए का कप्तान और देवदत्त पाडिक्कल को उपकप्तान नियुक्त किया गया है.

कब से कब तक खेले जाएंगे मैच?

  • पहला मल्टी-डे मैच: इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए (22-25 सितंबर 2026)
  • दूसरा मल्टी-डे मैच: इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए (29 सितंबर- 2 अक्टूबर 2026)
  • पहला वन-डे मैच: इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए (6 अक्टूबर 2026)
  • दूसरा वन-डे मैच: इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए (9 अक्टूबर 2026)
  • तीसरा वन-डे मैच: इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए (11 अक्टूबर 2026)

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए का स्क्वॉड

इंडिया ए मल्टी-डे स्क्वॉड: अमन मोखड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उप कप्तान), यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे, वी वैश्य*

इंडिया ए वन-डे स्क्वॉड: प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उप कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विराज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पंड्या*, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह, यश ठाकुर

ज़रूर पढ़ें