‘सामने या पीछे कहां मारूं…’, अभिषेक शर्मा ने ली वैभव सूर्यवंशी से बल्लेबाजी की टिप, सोशल मीडिया पर Video Viral
वैभव सूर्यवंशी के साथ अभिषेक शर्मा
IND vs ENG: इंग्लैंड और भारत के बीच शनिवार को ओल्ड ट्रैफर्ड दूसरी टी 20 मुकाबला खेला गया. इस मैच में भी भारत के हाथ निराशा ही लगी. इग्लैंड ने 4 विकेट से मैच अपने नाम किया और सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली. इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. भारतीय बल्लेबाजों ने 7 विकेट के नुकासान पर 190 रन बोर्ड पर लगा दिए.
इग्लैंड ने चार विकेट से जीता मैच
दूसरी इनिंग में टारगेट का पीछा करने उतरी इग्लैंड ने मैच को चार विकेट से अपने नाम किया. इस मैच में भारतीय बैटिंग के दौरान अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच हुई बातचीत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल इग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम से डेब्यू करने का मौका मिला. वैभव अपने डेब्य मैच में 10 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हो गए.
खेलने में थोड़ी मुश्किल
वैभव जब अभिषेक शर्मा के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे तो नई गेंद से दोनों को खेलने में थोड़ी मुश्किल हो रही थी. ऐसे में अभिषेक ने वैभव से पिच और गेंद के बारे में सलाह मांगी जो स्टंप माइक में कैद हो गई. स्ट्राइक पर खड़े अभिषक ने वैभव से पूछा, ” गेंद सामने जाएगी कि पीछे मारूं? क्या लगता है?” वैभव सूर्यवंशी ने इसके जवाब में कहा, “देख लो. डबल बाउंस हो रहा है. क्योंकि ये तेज नहीं आई और बाउंस भी कम था.”
Debut day, wise words ft. #VaibhavSooryavanshi 🗣️😌#ENGvIND 2nd T20I 👉 Streaming LIVE on JioHotstar! pic.twitter.com/OoWd7lUbEy
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 4, 2026
वैभव ने बनाया ये रिकॉर्ड
वैभव और अभिषेक के बीच इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रच दिया. वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने. वैभव ने ये उपलब्धि महज 15 साल और 99 दिन की उम्र में हासिल की.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल डेब्यू को बनाया यादगार, जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर जड़ा गगनचुंबी छक्का