India vs Japan: 32 रन बनाने के बावजूद भारत ने जीता मैच, रोमांचक मुकाबले में जापान को 2 रन से हराया
इंडियन क्रिकेट टीम
India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया एकमात्र टी20 मैच टीम इंडिया ने 2 रन से जीत लिया है. बारिश से प्रभावित यह मुकाबला 5-5 ओवर का रहा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 5 ओवर में 4 विकेट खोकर 32 रन बनाए. जवाब में जापान की टीम 5 ओवर में 3 विकेट खोकर 30 रन ही बना सकी. टीम इंडिया की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 16 रन बनाए. वहीं अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे बिना खाता खोले ही आउट हो गए.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
जापान: लाचलान यामामोटो-लेक, रेओ सकुरानो-थॉमस, केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इतो-डेविस, वटारू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पटमोर (डब्ल्यू), चार्ली हारा-हिन्ज़, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, मकोतो तानियामा, शोमा सुगाया-स्लेटर
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह