India vs Pakistan Colambo Weather: भारत-पाक मैच में खलल डालेगी बारिश? जानें कोलंबो का कैसा है मौसम

India vs Pakistan: मौसम विभाग ने भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई है. हालांकि, अब धीरे-धीरे बारिश की संभावनाओं में कमी आ रही है.
India vs Pakistan Match Weather Update

भारत-पाकिस्तान मौसम

T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 आज रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जाएगा. पहले मैच खेलने को लेकर कई प्रकार की अटकलें चल रही थीं, लेकिन जब मामला सुलझ गया, तो नया मोड़ सामने आ गया. मौसम विभाग ने 15 फरवरी की शाम को बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में सबके मन में एक ही सवाल गूंज रहा है कि मैच होगा या नहीं? फिलहाल, अभी यह क्लियर नहीं हो पाया है कि मैच की क्या स्थिति रहेगी. अगर बारिश हुई तो मैच रुक भी सकता है और अगर नहीं हुई या हल्की-फुल्की बारिश हुई तो मैच जरूर होगा.

कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम?

BBC मौसम के अनुसार, 15 फरवरी की शाम करीब 6 से 9 बजे तक बारिश की संभावना थी, लेकिन अब उसमें भी कमी देखने को मिल रही है. लगातार मौसम विभाग अपडेट दे रहा है, जिसके अनुसार अब पहले की अपेक्षा मौसम में काफी बदलाव भी देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, जहां पहले शाम 6 बजे तक बारिश की 51 प्रतिशत संभावना थी, वहां अब सिर्फ 50 प्रतिशत है.

इसके अलावा शाम 7 बजे 57 प्रतिशत की जगह 40, रात 8 बजे 65 प्रतिशत की जगह 27 प्रतिशत बारिश के आसार हैं. यानी पहले की अपेक्षा बारिश की संभावनाओं पर काफी कमी आई है. ऐसे में यह माना जा रहा है कि बारिश की संभावना कम ही रहेगी.

ये भी पढ़ेंः Maha Shivratri: महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, उज्जैन से काशी तक मंदिरों में ‘हर-हर महादेव’ की गूंज

कितने बजे से होगा मुकाबला?

भारत पाकिस्तान का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होगा. मौसम विभाग ने शाम 6 से रात 9 बजे तक बारिश की संभावना जताई, जिसको लेकर फैंस काफी चिंतित हो गए थे, लेकिन अब ताजा अपडेट के बाद फैंस की उम्मीदें एक बार फिर जगी हैं.

कैसा है कोलंबो का मौसम?

कोलंबो के मौसम की अगर बात की जाए, तो कहा जाता है कि वहां का मौसम कभी भी अपना रुख बदल लेता है. इसलिए वहां के मौसम का अंदाजा लगाना आसान नहीं है. हालांकि, अभी ताजा अपडेट के अनुसार, बारिश की संभावना धीरे-धीरे कम होती जा रही है. ऐसे में मैच समय पर होना लगभग तय माना जा रहा है, जो क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है.

ज़रूर पढ़ें