बायकॉट वाली नौटंकी पड़ेगी भारी, ICC की इन 5 सजाओं से क्रिकेट मैप से गायब हो जाएगा पाकिस्तान!

T20 World Cup 2026: आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर कड़े एक्शन ले सकती है. आईसीसी के एक्शन के बाद पाकिस्तान का क्रिकेट बोर्ड कंगाल होने की कगार पर पहुंच जाएगा.
India vs Pakistan T20 World Cup 2026

पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ क्रिकेट खेलने से मना कर दिया.

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले का पाकिस्तान ने बहिष्कार करने का फैसला लिया है. यह मुकाबला 15 फरवरी को आयोजित होना है. माना जा रहा है कि पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर करने के विरोध में यह फैसला लिया है. पाकिस्तान के इस फैसले पर आईसीसी ने कहा कि इसके दूरगामी नतीजे हो सकते हैं और यह निर्णय वैश्विक क्रिकेट और फैन्स के हित में नहीं है. ऐसे में अगर पाकिस्तान यह मैच नहीं खेलता है तो आईसीसी उस पर कड़े एक्शन ले सकती है, जिसका असर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर देखने को मिलेगा. पाकिस्तान क्रिकेट लगभग कंगाल हो जाएगा.

पाकिस्तान ने जिस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बॉयकाट का फैसला लिया है. वह वैश्विक टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा, जो 8 मार्च तक चलेगा. पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश ने भी नौटंकी दिखाई तो आईसीसी ने उसको औकात दिखा दी. बांग्लादेश की जगह पर स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया. बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मांग की थी कि मैच को भारत की जगह श्रीलंका में कराया जाए, जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया था. अब आईसीसी ने बॉयकाट को लेकर पाकिस्तान को भी कड़ी चेतावनी दी है. अगर पाकिस्तान आईसीसी की चेतावनी को अस्वीकार्य कर देता है तो उसे भी इसके परिणाम भुगतने होंगे.

ICC कर सकती है ये कार्रवाइयां

  • पाकिस्तान के बहिष्कार के निर्णय पर आईसीसी विदेशी खिलाड़ियों को NOC देने पर रोक लगा सकती है. इसके अलावा PSL की आधिकारिक मान्यता भी रद्द कर सकती है. आईसीसी के इस निर्णय के बाद पाकिस्तान लीग की सास खत्म होने की कगार पर आ जाएगी.
  • रेवेन्यू शेयरिंग पर आईसीसी रोक लगा सकती है. इससे पाकिस्तान की आर्थिक कमर टूट जाएगी.
  • अन्य देशों के साथ भी द्विपक्षीय सीरीज खेलने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है.
  • टूर्नामेंट की मेजबानी से पाकिस्तान को हटाया जा सकता है.
  • आईसीसी और एशियाई क्रिकेट परिषद पाकिस्तान को एशिया कप जैसे टूर्नामेंट से बाहर कर सकती हैं.

ये भी पढ़ेंः PSL पर प्रतिबंध, आर्थिक जुर्माना…! बायकॉट की भारी कीमत चुकाएगा पाकिस्तान, ICC ने PCB को दी वार्निंग

सबसे ज्यादा देखा जाता है India-Pak मैच

आईसीसी टूर्नामेंट के दौरान भारत-पाकिस्तान का मैच सबसे ज्यादा देखा जाता है. इस मैच से आईसीसी की कमाई भी सबसे ज्यादा होती है. अगर यह मैच नहीं होगा तो करीब 200 से 250 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है. हालांकि अगर पाकिस्तान बहिष्कार करेगी तो आईसीसी भारत को वॉकओवर देकर पूरे दो अंक दे देगा.

ज़रूर पढ़ें