वनडे के बाद अब T20 सीरीज में होगी भारत-वेस्टइंडीज की टक्कर, जानिए पूरा शेड्यूल

IND vs WI T20I Schedule: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा.
INDIA vs West Indies

भारत बनाम वेस्ट इंडीज

IND vs WI T20I Schedule: वेस्टइंडीज की टीम इन दिनों भारत दौरे पर है. जहां, दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. वनडे सीरीज में भारत ने शानदार प्रदर्शन कर 2-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया है. वहीं, अब दोनों टीमों के बीच 6 अक्टूबर से 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी हैं, जिसका आखिरी मैच 17 अक्तूबर को खेला जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं इस सीरीज का पूरा शेड्यूल.

कब और कहां खेले जाएंगे भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्लेक्स में खेला जाएगा. सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएग. चौथा मैच 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा. जबकि पांचवां और आखिरी टी20 मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे.

यह भी पढ़ें: अब कब मैदान पर एक्शन में नजर आएंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? नोट कर लीजिए तारीख

भारतीय टीम में हुआ बदलाव

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारत के टी20 स्क्वाड में बड़ा किया गया है. स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की जगह नमन धीर की टीम में शामिल किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ने यह फैसला न्यूजीलैंड के खिलाफ आने वाली टेस्ट सीरीज को देखते हुए लिया है. 11 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी के नए सीजन की शुरुआत होने के साथ, सुंदर अपनी टीम के लिए रेड-बॉल क्रिकेट खेलते नजर आएंगे और टेस्ट सीरीज के लिए खुद को तैयार करेंगे.

देखें पूरा शेड्यूल

  • पहला टी20- 6 अक्टूबर (लखनऊ)
  • दूसरा टी20- 9 अक्टूबर (रांची)
  • तीसरा टी20- 11 अक्टूबर (इंदौर)
  • चौथा टी20- 14 अक्टूबर (हैदराबाद)
  • पांचवां टी20- 17 अक्टूबर (बेंगलुरू)

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की स्क्वाड

श्रेयस आएर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव और नमन धीर

ज़रूर पढ़ें