भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने गुपचुप रचाई शादी, जानें कौन हैं उनकी दुल्हनियां चार्ली चौहान
रमनदीप सिंह-चार्ली चौहान
Ramandeep Singh: भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने बीते दिन 7 अगस्त को शादी कर ली है. घरेलू क्रिकेट में पंजाब और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले इस खिलाड़ी ने टीवी की मशहूर एक्ट्रेस चार्ली चौहान के साथ शादी रचाई है. दोनों की शादी काफी निजी तरीके से हुई, जिसकी खबर सामने आने के बाद फैंस हैरान रह गए. पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी ने क्रिकेटर की शादी की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की. वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी रमनदीप की शादी की फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई.
कौन हैं चार्ली चौहान?
रमनदीप सिंह की पत्नी चार्ली चौहान टेलीविजन की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं. चार्ली को सबसे ज्यादा लोकप्रियता टीवी शो ‘कैसी ये यारियां’ से मिली, जिसमें वह मुक्ति के किरदार में नजर आई थी. इसके अलावा चार्ली ‘बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर’ जैसे हिट टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं. चार्ली चौहान ने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो से की थी. वह साल 2009 में MTV Roadies का हिस्सा बनी थीं.
Mubarkan, Ramandeep Paaji! ❤️
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) August 7, 2026
Wishing a lifetime of love, laughter, and togetherness to the beautiful couple! ✨ pic.twitter.com/sGnIP8uZZU
यह भी पढ़ें: किस बात से परेशान हैं ऋषभ पंत? देर रात उत्तराखंड के CM धामी से लगाई मदद की गुहार
शादी के बंधन में बंधे रमनदीप-चार्ली
29 साल के भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह और टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए. बता दें, दोनों की शादी पारंपारिक पंजाबी रीति-रिवाजों से हुई. रमनदीप सिंह 29 साल के हैं. वहीं, शिमला में जन्मी उनकी पत्नी चार्ली चौहन 36 साल की हैं. दोनों की उम्र में करीब 7 साल का अंतर है.
भारत के लिए खेले 2 मैच
रमनदीप सिंह ने नवंबर 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उन्होंने टीम इंडिया के लिए अब तक सिर्फ 2 ही मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 15 रन और 1 विकेट दर्ज है. आईपीएल में वह कोलकाता नाइट राइडर्स का अहम हिस्सा हैं. उनके आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने इस टी20 लीग में 39 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 299 रन बनाए है और 7 विकेट लिए हैं.