उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत, जमा किए इतने करोड़
ऋषभ पंत
Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत टैक्सपेयर बन गए हैं. उन्होंने वित्तीय वर्षी 2025-26 के दौरान 23 करोड़ 84 लाख रुपये का आयकर जमा किया है. बता दें, पंत के टैक्स भुगतान से जुड़ी यह जानकारी उत्तराखंड के मुख्य आयरकर आयुक्त ने आयकर दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दी.
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत
आयकर विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने व्यक्तिगत कर दाता की श्रेणी में उत्तराखंड में सबसे ज्यादा टैक्स पे किया है. पंत ने कुल 23.84 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में चुकाए हैं. बता दें, पंत उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की से नाता रखते हैं. क्रिकेट, आईपीएल कान्ट्रैक्ट और विभिन्न व्यावसायिक करार उनकी इनकम के प्रमुख स्त्रोत हैं.
ऋषभ पंत ने सरकार को दिया सबसे ज़्यादा टैक्स। pic.twitter.com/882F5YZPqu
— Ashish rai (@journorai) July 25, 2026
यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह समेत ये 8 स्टार खिलाड़ी नहीं खेलेंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज, BCCI तैयार कर रही नई टीम
पिछले साल भी भरा था सबसे ज्यादा टैक्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इस बार दोगुने से भी ज्यादा टैक्स जमा किया है. इससे पहले उन्होंने करीब 10.50 करोड़ रुपये का अग्रिम टैक्स जमा कर प्रदेश में व्यतिगत टैक्सपेयर की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया था. अब इस बार 23.84 करोड़ रुपये के टैक्स भुगतान के साथ वह एक बार फिर उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बन गए हैं.
ऋषभ पंत के कमाई के स्त्रोत
ऋषभ पंत बीसीसीआई के सेंट्रल कान्ट्रैक्ट, इंटरनेशनल और घरेलू मैचों की फीस, आईपीएल अनुबंध के साथ प्रदर्शन से जुड़ी पुरस्कार राशि और विभिन्न कंपनियों के विज्ञापनों से मोटी रकम कमाते हैं. इसके अलावा पंत कई प्रमुख ब्रांडों के साथ जुड़े हुए हैं. जिसके विज्ञापन और ब्रांड प्रमोशन से भी वह अच्छी-खासी कमाई करते हैं.