लॉर्ड्स में इतिहास रचने के करीब भारतीय महिला टीम, इंग्लैंड को हराकर यहां अमर हो जाएगा टीम का नाम

IND W vs ENG W: लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपनी पहली ऐतिहासिक टेस्ट जीत दर्ज करने के दहलीज पर खड़ी हुई है.
Indian Women's Team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम

IND W vs ENG W: लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपनी पहली ऐतिहासिक टेस्ट जीत दर्ज करने के दहलीज पर खड़ी हुई है. भारत और इंग्लैंड विमेंस के बीच जारी एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया इतिहास रचने की दहलीज पर है. अगर हरमनप्रीत कौर की सेना आज 13 जुलाई को इस मैच के चौथे दिन 4 विकेट चटकाने में कामयाब रहती है तो उसका नाम इस मैदान पर हमेशा के लिए अमर हो जाएगा.

इतिहास रचने के करीब भारतीय महिला टीम

दरअसल 149 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मऔक है जब ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर कोई महिला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम अगर इस एकमात्र टेस्ट मैच में जीत दर्ज कर लेती है, तो वह लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीतने वाली पहली महिला टीम बन जाएगी. इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम का नाम लॉर्ड्स के मैदान पर हमेशा के लिए अमर हो जाएगा.

क्रांति गौड़ और यस्तिका भाटिया के नाम बड़ी उपलब्धि

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी इस एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड की टीम को पूरी तरह बैकफुट पर ला दिया. लॉर्ड्स के ऐतिहासिक ‘ऑनर्स बोर्ड’ पर हर खिलाड़ी अपना नाम दर्ज करना चाहता है. भारतीय टीम की क्रांति गौड़ और यस्तिका भाटिया इस बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड की पहली पारी में 5 विकेट चटकाए, वहीं यस्तिका भाटिया ने अपने करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ा. इसी के साथ यस्तिका लॉर्ड्स के मैदान पर शतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं.

भारत ने दिया 456 रनों का टारगेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के सामने 456 रनों का विशाल स्कोर रखा. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम बैकफुट में आ चुकी थी. 130 रनों के स्कोर पर इंग्लैंड के 6 विकेट गिर चुके हैं. भारत इस टेस्ट को जीतने और इतिहास रचने से महज 4 विकेट दूर है.

ज़रूर पढ़ें