INDW vs NEDW: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने नीदरलैंड को 95 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज कर ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर खोकर 209 रन बनाए. जवाब में नीदरलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक ही नहीं पाई और 17.3 ओवर में 114 रनों पर ही सिमट गई. भारत की ओर से श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट झटके. उनके अलावा शेफाली वर्मा ने 3 विकेट लिए. नंदनी शर्मा को 2 और दीप्ति शर्मा को 1 सफलता मिली.
An incredible finish! 😮#TeamIndia pick up the last 5️⃣ wickets in just nine deliveries to power through to a massive 9️⃣5️⃣-run win 👏
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 17, 2026
2️⃣ wins in 2️⃣ matches for the #WomenInBlue 💙
Scorecard▶️ https://t.co/FMkrKB1zcS#T20WorldCup | #INDvNED pic.twitter.com/qSHlYWeko5
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत-शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा
नीदरलैंड- हीदर सीजर्स, फेबे मोल्केनबोएर, बैबेट डी लीडे (कप्तान), स्टर्रे कालिस, रॉबिन रिजके, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस ज़विलिंग, मायरथे वैन डेन राड, कैरोलीन डी लैंग, सिल्वर सीजर्स, इसाबेल वोनिंग
भारत ने नीदरलैंड को 95 रन से हराया
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए. जवाब में नीदरलैंड की टीम 114 रनों पर ही ढेर हो गई. भारत की ओर से श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट झटके. उनके अलावा शेफाली वर्मा ने 3 विकेट लिए. नंदनी शर्मा को 2 और दीप्ति शर्मा को 1 सफलता मिली.
नीदरलैंड को पांचवां झटका
14वें ओवर में नीदरलैंड को पांचवां विकेट गिर गया है. श्री चरणी से रॉबिन राइके, LBW आउट कर दिया है.
भारत के हाथ लगी तीसरी सफलता
12वें ओवर की दूसरी गेंद में भारत के हाथ तीसरी सफलता लगी है. गेंदबाजी संभाल रहीं शेफाली ने नीदरलैंड की स्टेर कैलिस को चलता किया है. लिस शानदार बल्लेबाजी कर रही थीं। वह 18 रन बनाकर आउट हो गईं.
भारत को मिली दूसरी सफलता
भारत को दूसरी सफलता मिल गई है. दीप्ति शर्मा ने आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर मोलेनबोएर को रोड्रिग्स के हाथों कैच करा दिया.
नीदरलैंड्स की पारी का पावर प्ले खत्म
नीदरलैंड्स की पारी का पावरप्ले खत्म हो गया है. नीदरलैंड्स ने एक विकेट खोकर इन छह ओवरों में 49 रन बनाए हैं.
नीदरलैंड को पहला झटका
निदरलैंड का पहला विकेट गिरा नंदनी शर्मा की गेंद पर हीदर सीगर्स 21 रन बनाकर आउट हो गई हैं. स्मृति मंधाना ने उनका कैच पकड़ा. सीगर्स ने जोरदार शॉट खेला लेकिन वह अपना कैच थमा बैठी.
नीदरलैंड्स की धीमी शुरूआत
नीदरलैंड्स ने इस मैच में धीमी शुरुआत की है. भारतीय गेंदबाजों ने उसकी बल्लेबाजों को हाथ खोलने के मौके नहीं दिेए हैं. 3 ओवरों के बाद नीदरलैंड्स का स्कोर 35-1 रन है.
नीदरलैंड की पारी शुरू
नीदरलैंड की पारी शुरू हो गई है. 3 ओवर के बाद टीम का स्कोर 19-0 रन है. Phebe Molkenboer(6) Heather Siegers (11) रन बनाकर खेल रही है. भारत ने नीदरलैंड को 210 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 209 रन बनाए.
भारत ने नीदरलैंड को दिया 210 रनों का टारगेट
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए. अब नीदरलैंड को जीत के लिए 210 रन बनाने होंगे. भारत के लिए स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए. उनके अलावा शेफाली वर्मा ने 55 रन की तूफानी पारी खेली.
भारत को पांचवां झटका
भारत का पांचवां विकेट गिरा कप्तान हरमनप्रीत कौर 9 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गई हैं. अपनी इस पारी में भारतीय कप्तान ने दो चौके जड़े.
भारत को दूसरा झटका
भारत का दूसरा विकेट गिरा स्मृति मंधाना 47 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 74 रन बनाकर आउट हो गई है. 16 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट खोकर 162 रन बना लिए हैं.
स्मृति मंधाना ने जड़ी फिफ्टी
स्मृति मंधाना ने 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का जड़ा. 13 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट खोकर 127 रन बना लिए हैं.
भारत को पहला झटका
भारत का पहला विकेट गिरा शेफाली वर्मा 38 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हो गई हैं. उन्होंने अपनी इस पारी में 10 चौके जड़े. जबकि स्मृति मंधाना 46 रन बनाकर क्रीज पर जमी हुई हैं.
शेफाली ने जड़ी फिफ्टी
शेफाली वर्मा ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. वहीं, दूसरे छोर से स्मृति मंधाना 34 रन बनाकर क्रीज पर बनी हुई हैं.
भारत की शानदार शुरुआत
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई. 9 ओवर में टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 85 रन बना लिए हैं. स्मृति 32 और और शेफाली 39 रन बनाकर क्रीज पर बनी हुई हैं.
