INDW vs NEDW: भारत ने लगातार दर्ज की दूसरी जीत, नीदरलैंड को 95 रन से हराया

INDW vs NEDW: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने नीदरलैंड को 95 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज कर ली है.
IND W vs NED W

INDW vs NEDW: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने नीदरलैंड को 95 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज कर ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर खोकर 209 रन बनाए. जवाब में नीदरलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक ही नहीं पाई और 17.3 ओवर में 114 रनों पर ही सिमट गई. भारत की ओर से श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट झटके. उनके अलावा शेफाली वर्मा ने 3 विकेट लिए. नंदनी शर्मा को 2 और दीप्ति शर्मा को 1 सफलता मिली.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत-शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा

नीदरलैंड- हीदर सीजर्स, फेबे मोल्केनबोएर, बैबेट डी लीडे (कप्तान), स्टर्रे कालिस, रॉबिन रिजके, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस ज़विलिंग, मायरथे वैन डेन राड, कैरोलीन डी लैंग, सिल्वर सीजर्स, इसाबेल वोनिंग

ज़रूर पढ़ें