IPL 2026: फिर विवादों में अर्शदीप सिंह! तिलक के बाद अब प्रियांश आर्य का उड़ाया मजाक, VIDEO वायरल

Arshdeep Singh: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक बार फिर विवादों में गिर गए हैं. इस बार मामला उनके साथी खिलाड़ी और पंजाब के युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य से जुड़ा हुआ है.
Arshdeep Singh

अर्शदीप सिंह

Arshdeep Singh: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक बार फिर विवादों में गिर गए हैं. इस बार मामला उनके साथी खिलाड़ी और पंजाब के युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य से जुड़ा हुआ है. दरअसल सोशल मीडिया पर अर्शदीप का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रियांश आर्य से मजाक मस्ती करते नजर आ रहे हैं. इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.

अर्शदीप सिंह ने प्रियांश आर्य का उड़ाया मजाक!

दरअसल सोशल मीडिया पर पंजाब किंग्स का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वायरल वीडियो अर्शदीप के स्नैपचेट स्टोरी से सामने आया है. वायरल वीडियो में पंजाब के युवा स्टार ओपनर प्रियांश आर्य अपने साथी खिलाड़ी हरप्रीत बराड़ के साथ बस की पिछली सीट में बैठे नजर आ रहे हैं. इस दौरान अर्शदीप, प्रियांश से मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ‘कितने प्यारे हो यार! अपनी स्माइल दिखाओ, अपने दांत दिखाओ.’ इतना कहकर तेज गेंदबाज जोर से हंसने लगते हैं. हालांकि वीडियो में अर्शदीप नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन बैकग्राउंड में उनकी आवाज साफ तौर पर सुनाई दे रही है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग अर्शदीप की इस हरकत पर सवाल उठा रहे हैं और कई लोगों का कहना है कि वीडियो में प्रियांश थोड़ा असहज लग रहे हैं.

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट में गर्लफ्रेंड का सॉफ्ट टॉय ढोते नजर आए Arshdeep Singh, VIDEO वायरल

तिलक वर्मा पर की थी ‘रंगभेदी’ टिप्पणी

यह पहला मौका नहीं है जब अर्शदीप सिंह का कोई विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हो. इससे पहले भी उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह तिलक वर्मा से मजाक करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में वह तिलक से मजाकिया अंदाज में ”ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाई? कहते नजर आए थे. इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया था.

ज़रूर पढ़ें