CSK के खिलाफ मैच से पहले MI में शामिल हुआ घातक ऑलराउंडर, गर्लफ्रेंड के साथ छुट्टी मनाने के लिए छोड़े शुरुआती मैच

MI: सीएसके के खिलाफ मैच से पहले स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स टीम के साथ जुड़ गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक जैक्स ने निजी कारणों के चलते मुंबई के लिए शुरुआती 6 मैच मिस किए थे.
Will Jacks

विल जैक्स

MI: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है. इस मैच से पहले मुंबई के खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने रही है. सीएसके के खिलाफ मैच से पहले स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स टीम के साथ जुड़ गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक जैक्स ने निजी कारणों के चलते मुंबई के लिए शुरुआती 6 मैच मिस किए थे.

गर्लफ्रेंड के साथ छुट्टी मनाने के लिए लिया ब्रेक

दरअसल आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले ही इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स ने मुंबई इंडियंस से थोड़ा लेट जुड़ने की विनती की थी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद जैक्स ब्रेक पर थे और अपने परिवार के साथ समय बिता रहे थे.इस दौरान वह अपनी मंगेतर एना ब्रेमवेल के साथ पेरिस और मोरक्को जैसी जगहों में छुट्टियां मनाते नजर आए. इस सीजन के आगाज से पहले मुंबई के हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा था कि जैक्स कुछ समय बाद टीम से जुड़ेंगे. अब इंग्लिश क्रिकेटर मुंबई इंडियंस के खेमे से जुड़ गए हैं.

यह भी पढ़ें: अभिषेक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देख गदगद हुए मेंटर युवराज सिंह, ‘SIR’ कहकर किया संबोधित

टी20 वर्ल्ड कप में मचाया था धमाल

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स को 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा था.मौजूदा समय में जैक्स शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 27 वर्षीय इस ऑलराउंडर ने 8 मैचों में 226 रन बनाए थे. जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 9 विकेट झटके थे. इस टूर्नामेंट में वह 4 मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए.

विल जैक्स आईपीएल करियर

27 वर्षीय इंग्लिश ऑलराउंडर विल जैक्स ने साल 2024 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था. आईपीएल में उन्होंने अब तक 21 मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए 463 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 8 विकेट झटके हैं.

ज़रूर पढ़ें