IPL FINAL 2026: बेंगलुरु-गुजरात के बीच महामुकाबला आज, दोनों टीमों के पास दूसरी बार टाइटल पाने का मौका

IPL Final 2026: मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. दोनों टीमों के पास दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा करने का मौका है.
ipl 2026 final match between rcb and gujarat titans ahmedabad narendra modi stadium

IPL 2026 का फाइनल आज

IPL Final 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2026 का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच आज खेला जाएगा. मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. दोनों टीमों के पास दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा करने का मौका है.

पिछले साल RCB ने खिताब अपने नाम किया था

साल 2025 के IPL फाइनल में RCB ने पंजाब किंग्स को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. 17 साल लंबे सूखे खत्म किया था. वहीं, साल 2022 में हुई खिताबी भिडंत में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को मात दी थी. अपना पहला IPL फाइनल जीता था. दोनों टीमों के पास मौका है कि दोबारा ट्रॉफी अपने नाम कर सकें. जहां RCB की कमान रजत पाटीदार के हाथों में है. वहीं, GT की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं.

कितनी प्राइज मनी मिलेगी?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI की ओर से अब तक 2026 के IPL फाइनल की प्राइज मनी को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है. पिछले सीजन की बात करें तो जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी गई थी. वहीं, रनरअप टीम की बात करें तो 12.5 से 13 करोड़ रुपये की राशि दी जाती है. राशि के बंटवारे की बात की जाए तो राशि का 50 फीसदी हिस्सा टीम फ्रैंचाइजी और 50 प्रतिशत भाग टीम प्लेयर और स्टाफ को दिया जाता है.

कहां देख सकते हैं फाइनल मुकाबला?

IPL 2026 का फाइनल मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर होगा. वहीं, लाइव टेलीकास्ट की बात करें तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: RCB vs GT Final Weather Report: क्या फाइनल के रोमांच में बारिश डालेगी खलल, अगर रिजर्व डे पर भी गिरा पानी तो फिर क्या होगा?

कौन-कौन मैदान में उतर सकता है?

RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, रजत पाटीदार (कैप्टन), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी, रोमारियो शेफर्ड

GT की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कैप्टन), साईं सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और पी कृष्णा

ज़रूर पढ़ें