RCB vs GT Final Weather Report: क्या फाइनल के रोमांच में बारिश डालेगी खलल, अगर रिजर्व डे पर भी गिरा पानी तो फिर क्या होगा?

रविवार 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. इस मैच में कहीं बारिश तो खलल नहीं डालेगी. आइए जानते है क्या कहता है मौसम विभाग?
RCB vs GT Final Weather Report

IPL फाइनल 2026

रविवार 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. मैच भारतीय समयानुसार 7 बजे से शुरू होगा. पहली बॉल साढे 7 बजे फेंकी जाएगी. बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में क्वालिफायर 1, एलिमिनेटर और क्वालिफायर 2 के लिए रिजर्व डे नहीं रखा था. लेकिन फाइनल जैसे बड़े मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया है.

अगर फाइनल मैच के दिन बारिश हो जाती है, तो रिजर्व डे के तौर पर मुकाबला सोमवार को शिफ्ट हो जाएगा. लेकिन रिजर्व डे पर भी बारिश हुई, तो क्या होगा? आइए जानते हैं कि अहमदाबाद में मौसम का हाल कैसा है और रिजर्व डे पर किया नियम है. अगर मैच के दिन बारिश होती है तो मैच रिजर्व डे पर जाएगा और अगर फाइनल में मैच के दौरान बारिश होती है तो रिजर्व डे पर मैच वहीं से शुरू होगा जहां पर रुका था.

अगर रिजर्व डे पर भी हुई बारिश

वहीं अगर रिजर्व डे पर भी बारिश होती है, तो 120 मिनट एक्स्ट्रा इंतजार किया जाएगा और अगर बारिश नहीं रुकी और मैच रिजर्व डे पर भी नहीं हुआ था, तो आरसीबी को चैंपियन बनाया दिया जाएगा. इसकी वजह से ये है कि आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है और गुजरात की टीम सेकेंड नंबर पर है. अब गुजरात से अच्छा नेट रनरेट और पोजिशन आरसीबी की है, तो बेंगलुरु के आईपीएल 2026 का खिताब मिल जाएगा.

कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो रिपोर्ट के अनुसार, अहमादाबाद में बारिश होने की बिल्कुल की संभावना नहीं है. फाइनल वाले दिन सम साफ रहेगा और बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद भी है. यानी दिन में तेज धूप रहेगी और शाम में नमी रह सकती है. ऐसे में रविवार को चैंपियन टीम मिल सकती है.

आरसीबी का फुल सक्वाड

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा और कनिष्क चौहान.

जीटी का फुल सक्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज येरा और ल्यूक वुड.

यह भी पढ़ें: RR vs GT Qualifier 2: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, शतक से चूककर भी सबसे तेज पूरे किये 1000 रन

ज़रूर पढ़ें