IPL 2026 LSG vs RR Fans Fight Viral Video: मैच के दौरान इकाना स्टेडियम में फैंस के बीच जमकर चले लात-घूंसे, VIDEO वायरल

Fans Clash During Match: लखनऊ बनाम राजस्थान मैच के दौरान दो फैंस आपस में भिड़ गए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Fans Clash During Match

मैच के दौरान फैंस के बीच मारपीट

Fans Clash During Match: आईपीएल 2026 में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया. मैच के दौरान दो फैंस के बीच जमकर लड़ाई हुई और दोनों ने एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए. फैंस के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

मैच के बीच फैंस के बीच जमकर चले लात-घूंसे

लखनऊ बनाम राजस्थान मैच के दौरान दो फैंस आपस में भिड़ गए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स दूसरे को नीचे पटक देता है, जिसके बाद वह फिर से उठकर आता है और लड़ने लगता है. इस दौरान एक तो चप्पल से ही मारने लगा. पास बैठे एक शख्स ने इस पूरे वाक्य को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

यह भी पढ़ें: CSK ने आयुष म्हात्रे के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, 1 पारी में 5 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज पर लगाया दांव

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

मैच की बात करें, तो राजस्थान रॉयल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए. राजस्थान के लिए हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 43 रन की नाबाद पारी खेली. जवाब में लखनऊ की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 119 रनों पर ही ढेर हो गई और राजस्थान ने यह मुकाबला 40 रन से अपने नाम कर लिया. राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.

पहले भी इकाना में हुई मारपीट

यह पहला मौका नहीं था जब इकाना स्टेडियम में मारपीट का मामला सामने आया हो. इससे पहले लखनऊ बनाम दिल्ली मुकाबले के बीच ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दो फैंस आपस में मारपीट करते नजर आए थे.

ज़रूर पढ़ें