CSK ने आयुष म्हात्रे के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, 1 पारी में 5 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज पर लगाया दांव

CSK: आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल आयुष म्हात्रे के रिप्लेसेमेंट का ऐलान कर दिया है. सीएसके ने सलामी बल्लेबाज की जगह एक 32 वर्षीय भारतीय तेज गेंदबाज को टीम में शामिल किया है.
Akash Madhwal

आकाश मधवाल

CSK: आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल आयुष म्हात्रे के रिप्लेसेमेंट का ऐलान कर दिया है. सीएसके ने सलामी बल्लेबाज की जगह एक 32 वर्षीय भारतीय तेज गेंदबाज को टीम में शामिल किया है. बता दें, इस गेंदबाज के नाम 1 पारी में 5 विकेट झटकने का शानदार रिकॉर्ड दर्ज है. आइए जानते हैं कौन हैं ये खिलाड़ी को म्हात्रे को करेगा रिप्लेस…

CSK ने आयुष म्हात्रे के रिप्लेसेमेंट का किया ऐलान

दरअसल पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल आयुष म्हात्रे की जगह भारतीय तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को अपने साथ जोड़ा है. मधवाल एक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: लखनऊ के खिलाफ जडेजा का अनोखा सेलिब्रेशन वायरल, अब ऑलराउंडर ने खुद दी सफाई

1 पारी में झटके थे 5 विकेट

आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में इस तेज गेंदबाज ने शानदार प्रदर्शन किया था.लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने 3.3 ओवर में महज 5 रन देकर 5 विकेट झटके थे. उनका यह प्रदर्शन आईपीएल प्लेऑफ में किसी अनकैप्ड खिलाड़ी का बेस्ट आंकड़ा है. लखनऊ के खिलाफ इस घातक प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.

कुछ ऐसा रहा आईपीएल करियर

आकाश मधवाल के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने साल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना डेब्यू किया था. आईपीएल में उन्होंने अब तक 17 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 23 विकेट चटकाए हैं.

चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर हुए म्हात्रे

18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान सीएसके के युवा सलामी बल्लेबाज चोटिल हो गए थे. बल्लेबाजी करते समय दूसरा रन लेने की कोशिश में उनके हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी, जिसके बाद वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं.

ज़रूर पढ़ें