RR vs SRH: कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे? IPL डेब्यू के पहले ही ओवर में रचा इतिहास, सूर्यवंशी समेत 3 को किया चलता
प्रफुल्ल हिंगे
RR vs SRH: आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से डेब्यू करने वाले प्रफुल्ल हिंगे ने इतिहास रच दिया है. वे आईपीएल डेब्यू के पहले ओवर में तीन विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. इस मैच में न सिर्फ ईशान किशन ने उन पर भरोसा दिखाया बल्कि उन्हें पहला ओवर भी दिया. कप्तान ईशान के भरोसे पर प्रफुल्ल एक दम खरे साबित हुए. उन्होंने पहले ही ओवर में अपनी टीम के लिए राजस्थान के तीन धुरंधर खिलाड़ियों को पवेलियन लौटा दिया.
पहली ही ओवर में कर दिखाया करिश्मा
पहली ही ओवर में प्रफुल्ल ने शानदार लाइन लेंथ दिखाते हुए राजस्थान के तीन फॉर्म में खेल रहे बैटर का विकेट अपने नाम कर लिया. आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में किसी भी गेंदबाजी के लिए इससे शानदार डेब्यू नहीं सकता. फुल्ल ने पहले ओवर में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुहान ड्रि प्रिटोरियस के विकेट ले लिये.
30 लाख रुपये में एसआरएच ने किया था शामिल
24 साल के प्रफुल हिंगे को यह उनका पहला IPL मैच खेलने का मौका मिला है. उन्हें SRH ने ऑक्शन में 30 लाख रुपये (बेस प्राइस) में खरीदा था. वह एक मीडियम-फास्ट गेंदबाज़ हैं और अपनी विविधता (variation) के लिए जाने जाते हैं. प्रफुल्ल हिंगे नागपुर के रहने वाले है और घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं.
मुंबई और गुजरात ने भी लिया था ट्रायल
बता दें कि प्रफुल्ल के गेम से प्रभावित होकर न सिर्फ हैदराबाद ने बल्कि मुंबई और गुजरात टाइटन्स ने भी उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया था. लेकिन एसआरएच ने उन पर भरोसा जताते हुए टीम में शामिल किया था
ऐसा था प्रफुल्ल का अब तक का करियर
- 10 फर्स्ट क्लास मैच – 27 विकेट- 26.66 का औसत
- 6 लिस्ट A मैच- 5 विकेट
- 1 टी 20 मैट – 1 विकेट