MI, KKR, SRH भी पीछे, IPL 2027 ऑक्शन में इस टीम के पास सबसे मोटा पर्स, देखें सभी टीमों का बजट

IPL 2027 Auction Purse: रिटेंशन के बाद सभी टीमों के पर्स पर नजर डाले, तो लखनऊ सुपर जायंट्स के पास सबसे ज्यादा पैसा रहेगा. LSG ऑक्शन में 47.45 करोड़ रुपये के साथ बैठेगी.
IPL

आईपीएल ऑक्शन

IPL 2027 Auction Purse: आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. कुछ टीमों ने अपने बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर ऑक्शन के लिए पर्स में जगह बनाई है, तो कुछ ने पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है. रिटेंशन के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि किस टीम के पासस नीलामी में खर्च करने के लिए सबसे ज्यादा पैसे बचे हुए हैं.

इस मामले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने बाजी मार ली है. आईपीएल 2027 ऑक्शन में LSG सबसे ज्यादा पर्स के साथ उतरेगी. उसके पास 47.45 करोड़ रुपये बचे हैं. वहीं, सबसे काम पैसा गुजरात टाइटंस के पास रहेगा.

ऑक्शन में किस टीम के पास कितना पैसा

रिटेंशन के बाद सभी टीमों के पर्स पर नजर डाले, तो लखनऊ सुपर जायंट्स के पास सबसे ज्यादा पैसा रहेगा. ऑक्शन में LSG के पास 7 स्लॉट खाली हैं और उन्हें एक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज की जरूरत है. साथ ही फ्रेंचाइजी ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जाने दिया है, ऐसे में उन्हें एक डेथ बॉलर की जरूरत है, जो शमी की कमी को पूरा कर सके. इसके अलावा LSG ने ट्रेड के चलते सैम करन को अपने साथ जोड़ा है, जो डेथ ओवरों में गेंदबाजी कर सकते हैं.

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के पास 40.15 करोड़ और दिल्ली कैपिटल्स के पास 39.50 करोड़ का पर्स रहेगा. कोलकाता नाइट राइडर्स 41.65 करोड़ के पर्स के साथ नीलामी में उतरेगी. राजस्थान रॉयल्स के 27.05 करोड़ और चेन्नई सुपर किंग्स के पास 28.05 करोड़ का पर्स होगा. नीलामी में पंजाब किंग्स 18.60 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 14.15 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरेगा. इसके आलवा सबसे कम पर्स गुजरात टाइटंस के पास है वह सिर्फ 8.75 करोड़ रुपये लेकर नीलामी में बैठेगी. वहीं, मुंबई इंडियंस 32.60 करोड़ रुपये के साथ ऑक्शन में बैठेगी.

16 दिसंबर को होगा ऑक्शन

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन की तारीख का आधिकारिक ऐलान हो गया है. 16 दिसंबर को सभी फ्रेंचाइजी गोवा में खिलाड़ियों पर बाली लगाएंगे. वहीं, 3 दिसंबर को नीलामी के लिए खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी. 23 नवंबर, 2026 को रजिस्ट्रेशन विंडो बंध हो जाएगी, जिसके बाद 3 दिसंबर को बीसीसीआई नीलामी में उतरने वाले खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी करेगी.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें