हार्दिक पंड्या की कैप्टेंसी पर ‘ब्रोकन हार्ट’ और रोहित शर्मा के लिए ‘लीडर’, सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार का रिएक्शन वायरल

आईपीएल 2027 के लिए मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तान चुना है. रोहित शर्मा के कैप्टन बनने ही सूर्यकुमार यादव द्वारा किए गए सोशल मीडिया पोस्ट ने एक नई बहस छेड़ दी है.
Suryakumar Yadav

रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव

हार्दिक पंड्या के पंजाब जाने के बाद मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा के हाथों में सौंप दी है. 27 नवंबर 2026 को फ्रेंचाइजी ने इसका ऐलान कर दिया है. टीम के इस फैसले से रोहित शर्मा के फैंस के खुशी की लहर दौड़ गई है. वहीं भरातीय टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी रोहित शर्मा के कप्तान बनने ही सोशल मीडिया पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की.

छह नीले दिल वाले इमोजी के साथ रीपोस्ट

रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस का कप्तान बनते ही सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर दो स्टोरीज साझा कीं, जिनमें से एक में उन्होंने छह नीले दिल वाले इमोजी के साथ घोषणा को रीपोस्ट किया. वहीं दूसरी स्टोरी में उन्होंने रोहित को अपना मेंटोर, बड़ा भाई और लीडर बताते हुए लिखा, ‘लीडर ब्रदर मेंटोर. पलटन कुर्सी की पेटी बांध लो.’ सूर्यकुमार के इस अंदाज से साफ झलका कि रोहित के साथ उनका रिश्ता बेहद गहरा है और उनके आने से वह खासे उत्साहित हैं.

हार्दिक के समय किया था ब्रोकन हार्ट पोस्ट

दूसरी तरफ जब 2024 सीजन से पहले हार्दिक पंड्या ने रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली थी तब भी सूर्यकुमार यादव ने एक पोस्ट किया था. इस समय उन्होंने टूटे हुए दिल का इमोजी लगाया था, जिसे फैंस और विश्लेषकों ने कप्तानी बदलाव से जोड़कर देखा था. अब दो साल बाद रोहित शर्मा की वापसी के बाद सूर्यकुमार यादव के जोशीलें अंदाज में किए गए पोस्ट ने फैंस के बीच नई बहस शुरू कर दी है.

सूर्यकुमार यादव की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे दोहरे मापदंड के रूप में देख रहे हैं तो कई इसे रोहित के प्रति उनके खास जुड़ाव का हिस्सा मान रहे हैं.

बता दें कि हार्दिक पांड्या ने तीन सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी की और तीनों ही सीजन टीम के लिए खराब साबित हुए. आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पंड्या के अर्शदीप सिंह से जुड़े ट्रेड के तहत पंजाब किंग्स में जाने के बाद मुंबई इंडियंस ने पांच बार खिताब जिता चुके रोहित शर्मा एक बार फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें