IPL: क्या MS Dhoni बनेंगे CSK के अगले कोच? अश्विन के पोस्ट से मची हलचल

MS Dhoni: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और उसके पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं.
MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और उसके पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार वजह मैदान पर उनका प्रदर्शन नहीं, बल्कि रविचंद्रन अश्विन का एक वायरल पोस्ट है, जिसके बाद फैंस अब एमएस धोनी को सीएसके का अगला कोच मान रहे हैं.

क्या MS Dhoni बनेंगे CSK के अगले कोच?

दरअसल आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं. हाल ही में फ्लेमिंग ने भी सीएसके में अपने भविष्य को लेकर बयान बड़ा बयान दिया था और कहा था कि क्रिकेट में कोच का भविष्य हमेशा परिणाम ते करते हैं और आगे क्या होगा, इसका फैसला टीम मैनेजमेंट करेगा.

इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फैन ने मजाकिया अंदाज में एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि अगर सीएसके नया कोच ढूंढ रही है, तो अश्विन को यह जिम्मेदारी नहीं देनी चाहिए. क्योंकि मैच से पहले ही वह अपने यूट्यूब चैनल में प्लेइंग 11 बता देंगे.

इसपर पूर्व स्पिनर ने अपने खास अंदाज में जवाब दिया और कहा, ‘जब MSD हैं तो किसी और को ढूंढने की क्या जरूरत?’ अश्विन के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर इस बात पर चर्चा तेज हो गई कि क्या महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच बन सकते हैं?

यह भी पढ़ें: SRH vs RCB: विराट कोहली-ट्रेविस हेड में तीखी बहस, मैच के बाद ‘नो हैंडशेक’ ने बढ़ाया बवाल, VIDEO

इस सीजन नहीं खेले एक भी मैच

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेले हैं. सीजन शुरू होने के पहले ही वह काफ इंजरी के चलते वह कुछ मुकाबलों से बाहर हो गए थे. लेकिन यह इंतजार बढ़ता गया और वह इस सीजन मैदान पर वापसी नहीं कर सके. गुजरात के खिलाफ आखिरी लीग मैच से पहले धोनी अंगूठे की चोट के चलते अपने गृहनगर रांची लौट गए थे.

धोनी की कप्तानी में जीते 5 टाइटल

एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. उनकी कप्तानी में टीम ने 5 आईपीएल खिताब जीते हैं. धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं. उनके बाद रवींद्र जडेजा और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंपी गई. लेकिन ये दोनों ही खिलाड़ी सीएसके को सफलता नहीं दिला सके.

ज़रूर पढ़ें