ODI क्रिकेट में वापसी के साथ जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह
Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया है. करीब 968 दिनों बाद वनडे क्रिकेट में लौटे बुमराह ने अपनी शानदार गेंदबाजी से न सिर्फ मेजबान टीम को संकट में डाला, बल्कि दो बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए है.
जसप्रीत बुमराह ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
इस मैच में बुमराह ने अपने दूसरे स्पेल की पहली ही गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को आउट कर इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित कर दी है. ब्रूक का विकेट लेते ही बुमराह ने वनडे इंटरनेशनल में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए हैं. बता दें, गेंदों के लिहाज से बुमराह सबसे तेज 150 वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 4070 गेंदों में ये कारनामा किया था. वहीं, कुलदीप यादव ने 4513 गेंदों में 150 वनडे विकेट पूरे किए थे. अब बुमराह ने 4605 गेंदों में यह कारनामा कर दिखाया है.
Milestone moment for #JaspritBumrah 💪
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 14, 2026
The Boom marks his much-awaited return by dismissing Harry Brook to claim his 150th ODI wicket! 🎯💥#ENGvIND 1st ODI 👉 Streaming LIVE on JioHotstar! pic.twitter.com/CCBxJyGKAn
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे मैच देखने पहुंचे MS Dhoni, एजबेस्टन के स्टैंड में बैठे आए नजर
इंग्लैंड में भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI विकेट
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का विकेट लेते ही भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड की सरजमीं पर सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. इस मामले में बुमराह ने स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को पीछे छोड़ दिया है. बुमराह ने इंग्लैंड में अब तक 31 विकेट ले लिए हैं. जबकि जडेजा के नाम 30 विकेट दर्ज है.
968 दिन बाद वनडे क्रिकेट में की वापसी
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस मैच से करीब 968 दिन बाद वनडे इंटरनेशनल में वापसी की है. इससे पहले बुमराह ने अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 19 नवंबर 2023 को वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था. इस मैच के बाद बुमराह ने 14 जुलाई 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच से वनडे क्रिकेट में वापसी की है.