KKR स्टार सुनील नरेन ने रचा इतिहास, 200 आईपीएल मैच खेलने वाले बने पहले विदेशी खिलाड़ी
सुनील नरेन
Sunil Narine: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन ने आईपीएल 2026 में इतिहास रचते हुए एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. केकेआर के इस स्टार स्पिनर सुनील नरेन आईपीएल इतिहास में 200 मैच खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने यह खास उपलब्धि गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में हासिल की. गुजरात के खिलाफ मैच के लिए जैसे ही नरेन ईडन गार्डन्स के मैदान पर उतरे, उन्होंने यह खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
KKR के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी सुनील नरेन
वेस्टइंडीज के इस अनुभवी खिलाड़ी ने पिछले कई सालों से कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. साल 2012 से केकेआर से जुड़े सुनील नरेन अपनी घातक गेंदबाजी और विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. उन्होंने कई मौकों पर अकेले दम पर केकेआर को मैच जिताए हैं. इसी के साथ उन्होंने कोलकाता को तीन बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई.
Sunil Narine becomes the first overseas player to play 200 matches in the IPL 🙌 pic.twitter.com/3SnW6Cfi4M
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) May 16, 2026
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच दूसरी बार दूल्हा बनेंगे हार्दिक पंड्या! गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने इस दिन रचाएंगे शादी
सुनील नरेन आईपीएल करियर
37 वर्षीय स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने साल 2012 में केकेआर के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. खास बात यह है कि तब से लेकर अब तक वह इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा है. नरेन ने आईपीएल में अब तक कुल 200 मैच खेले हैं. जिसकी 197 पारियों में उन्होंने 203 विकेट लिए हैं. इसके अलावा बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 126 पारियों में 1820 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं. बता दें, पिछले कुछ सीजनों में नरेन केकेआर के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका भी निभा चुके हैं.