KKR vs LSG: कौन हैं मुकुल चौधरी? 7 छक्कों से पलटा मैच, 54 रनों के तूफान में ‘उड़’ गई केकेआर
मुकुल चौधीरी (फोटो सोर्स- BCCI)
आईपीएल 2026 में कल यानी 9 अप्रैल 2026 को कोलकाता और लखनऊ के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में एक पैसा वसूल मुकाबला खेला गया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 181 रनों का टारगेट सेट कर दिया. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 128 रन पर अपने 7 विकेट गंवा चुकी थी, तब मुकुल चौधरी नाम के युवा तूफान ने मैच का रुख पलट दिया.
मात्र 27 गेंदों में 54 रनों की ताबड़तोड़ पारी
मुकुल ने मात्र 27 गेंदों पर 54 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 7 गगनचुंबी छक्के और 2 चौके शामिल थे. इस पारी की वजह से लखनऊ ने हारा हुआ मैच अपने नाम किया. बता दें कि ऑक्शन के समय मुकुल को लखनऊ ने 2.60 करोड़ रुपये में अपने नाम किया था. मुकुल में को अपनी टीम में शामिल करने के लिए मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच जबरदस्त होड़ देखने को मिली थी.
इनता आसान नहीं था आईपीएल तक का सफर
लेकिन मुकुल के आईपीएल का सफर इतना आसान नहीं था. 6 अगस्त 2024 को झुंझुनू (राजस्थान) में जन्मे मुकुल चौधरी को शुरू से ही क्रिकेट का शौक था. राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले इस खिलाड़ी के करियर की शुरुआत पहले मध्यम गति के तेज गेंदबाज के रूप में सिक्किम में हुई थी जहां बेहतर सुविधाएं नहीं थीं, लेकिन बाद में उन्होंने विकेटकीपिंग और आक्रामक बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित किया और दिल्ली और गुरुग्राम जाकर मैच खेले और खुद को निखारा.
आगामी मैचों में मुकुल का प्रदर्शन
साल 2023 में मुकुल ने राजस्थान के लिए फर्स्ट क्लास और टी 20 में, जबकि 2025 में लिस्ट ए में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने शैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया, इसी प्रदर्शन ने उन्हें आईपीएल तक पहुंचा दिया. शैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुकुल ने 198.85 के स्ट्राइक रेट से रन बनाएं थे. अब आने वाले मैचों में मुकुल के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी.
ये भी पढे़ं: MP IAS Transfer: एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 26 आईएएस अफसरों के तबादले, 14 जिलों के बदले कलेक्टर