KKR vs MI: कैच पकड़ने के चक्कर में भिड़े अंगकृष रघुवंशी और वरुण चक्रवर्ती, VIDEO वायरल
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस
VIDEO: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी फैंस को हैरान कर दिया. मैच के दौरान केकेआर के विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी डाइव मारते समय अपने साथी खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती से टकरा गए जिसकी वजह से वो कैच नहीं लपक सके. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वरुण चक्रवर्ती से भिड़े अंगकृष रघुवंशी
दरअसल मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अंगकृष रघुवंशी एक बड़ी गलती कर बैठे. वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर तिलक वर्मा ने बड़ा शॉट खेला लेकिन गेंद हवा में चली गई. इस दौरान गेंद बड़ी आसानी से वरुण के हाथों में आ रही थी,कि तभी रघुवंशी विकेटकीपिंग की जगह से भागते हुए आए और डाइव लगाकर वरुण से टकरा गए. रघुवंशी की इस हरकत से वरुण के हाथों से कैच छूट गया और तिलक को जीवनदान मिल गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि इसमें गलती अंगकृष की थी.
𝐈 𝐠𝐨𝐭 𝐢𝐭! 𝐍𝐨, 𝐈 𝐠𝐨𝐭 𝐢𝐭! 𝐖𝐚𝐢𝐭… 𝐰𝐡𝐨 𝐠𝐨𝐭 𝐢𝐭?!" 😫
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 20, 2026
Absolute chaos in the middle as Varun Chakaravarthy & Angkrish Raghuvanshi collide giving Tilak Varma a massive lifeline! 😱#TATAIPL Race to Playoffs 2026 👉 #KKRvMI | LIVE NOW ➡️… pic.twitter.com/T7X1M3GRQA
यह भी पढ़ें: KKR vs MI: कौन है सौरभ दुबे? चोटिल खिलाड़ी की जगह टीम में मिली एंट्री, चटकाए रोहित-सूर्या के विकेट
मौके का फायदा नहीं उठा सके तिलक
रघुवंशी की इस गलती से तिलक वर्मा को जीवनदान तो मिल गया लेकिन वह इस मौके का फायदा नहीं उठा सके. इस मैच में तिलक 32 गेंदों में 20 रन बनाकर कार्तिक त्यागी की गेंद पर आउट हो गए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 62.5 का रहा.