KKR vs MI: कौन है सौरभ दुबे? चोटिल खिलाड़ी की जगह टीम में मिली एंट्री, चटकाए रोहित-सूर्या के विकेट

Saurabh Dubey: आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा तेज गेंदबाज सौरभ दुबे ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
Saurabh Dubey

सौरभ दुबे

Saurabh Dubey: आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा तेज गेंदबाज सौरभ दुबे ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में इस अनकैप्ड खिलाड़ी ने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े बल्लेबाजों को आउट कर केकेआर को जबरदस्त शुरुआत दिलाई. खास बात यह रही कि सौरभ दुबे को टीम में एक चोटिल खिलाड़ी की जगह मौका मिल है और उन्होंने इस मौके को बखूबी से भुना. आइए जानते हैं इस स्टार खिलाड़ी के बारे में विस्तार से…

कौन हैं सौरभ दुबे?

28 वर्षीय सौरभ दुबे विदर्भ के एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. महाराष्ट्र के वर्धा के रहने वाले सौरभ पहली बार सुर्खियों में 2019 में आए थे. जब उन्होंने ‘एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप’ में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे. घरेलू क्रिकेट में सौरभ विदर्भ के लिए खेलते हैं. लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने विदर्भ के लिए 8 मैचों में 16 विकेट लिए हैं. हालांकि सीनियर टीम में उन्हें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला है. 6 फिट 5 इंच के इस युवा गेंदबाज ने पिछले साल ‘विदर्भ प्रो टी20 लीग’ में ऑरेंज टाइगर्स के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया. इसी शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने आईपीएल में जगह बनाई.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: प्लेऑफ से पहले और खतरनाक हुई RCB! विराट कोहली का साथ देने लौट रहा है ये घातक ओपनर

रोहित शर्मा को कराया कैच आउट

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में सौरभ दुबे ने सबसे पहले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा विकेट हासिल किया. रोहित अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन दुबे की सटीक गेंदबाजी के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सके. मुंबई की पारी के दौरान चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर सौरभ ने उंगलियां घुमाई, जिसपर रोहित ने शॉट लगाने की कोशिश कि लेकिन सही टाइमिंग न होने के कारण गेंद मिड विकेट के ऊपर हवा में चली गई. कैमरून ग्रीन से दौड़ लगाकर रोहित का शानदार कैच लपक लिया और वह आउट हो गए. इस मैच में रोहित 13 गेंदों में सिर्फ 15 रन ही बना सके.

सूर्या को किया क्लीन बोल्ड

इसके बाद छठे ओवर की तीसरी गेंद पर सौरभ से सूर्यकुमार यादव को अपना शिकार बनाया और उन्हें बोल्ड कर दिया. इस दौरान सूर्या 6 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए. बता दें, सौरभ ने राउंड द विकेट आकरर सूर्या को एक फुल लेंथ गेंद फेंकी, जिसे ड्राइव करने के चक्कर में सीधा स्टंप्स से जा लगी और सूर्या बोल्ड हो गए.

ज़रूर पढ़ें