KKR VS MI: कमबैक मैच में हार्दिक पंड्या से हुई बड़ी गलती, BCCI ने ठोका जुर्माना

Hardik Pandya: ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच के बाद बीसीसीआई ने हार्दिक पंड्या की एक गलती पर उनपर जुर्माना ठोक दिया है.
Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला बीते दिन बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. एमआई के लिए इस मैच में टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने वापसी की लेकिन इस दौरान वह अपना कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके. इसके अलावा मैच के दौरान पंड्या की एक गलती उनपर भारी पड़ गई है. जिसके चलते बीसीसीआई ने उनपर जुर्माना ठोक दिया है.

हार्दिक पंड्या पर क्यों लगा जुर्माना?

दरअसल कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को कोड ऑफ कंडक्ट को ब्रोच करते हुए पाया गया, जिसके चलते बीसीसीआई ने उनपर जुर्माना ठोका है. केकेआर की पारी के दौरान 10वें ओवर की चौथी गेंद पर पंड्या ने रन-अप पर वापस जाते हुए विकेट पर लगी बेल्स को गिराकर अपना गुस्सा दिखाया था. उनकी इसी गलती के लिए बोर्ड के ओर से उनपर जुर्माना लगाया गया है. बता दें, पंड्या की ये गलती आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के अंडर आती है.

यह भी पढ़ें: KKR vs MI: कैच पकड़ने के चक्कर में भिड़े अंगकृष रघुवंशी और वरुण चक्रवर्ती, VIDEO वायरल

पंड्या ने स्वीकार की गलती

हार्दिक पंड्या ने भी अपनी इस गलती को स्वीकार कर लिया है. उन्होंने मैच रेफरी राजीव सेठ के सामने अपनी गलती मानी, जिसके बाद इस मामले में आगे किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं है. हालांकि इस मामले में बीसीसीआई ने एक्शन लेते हुए पंड्या पर सजा के तौर पर जुर्माना लगाया है. जिसके चलते उनकी मैच फीस से 10 प्रतिशत कटौती की गई है. इसी के साथ उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है.

KKR के खिलाफ हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में हार्दिक पंड्या कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में सिर्फ 26 रन बनाए. हालांकि वह अपनी टीम के लिए दूसरे टॉप स्कोरर रहे. इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 2 ओवर में 13 रन दिए. जिसमें वह एक भी विकेट नहीं ले सके.

ज़रूर पढ़ें