100 पर आउट होकर KL Rahul ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

KL Rahul: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ते हुए एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
KL Rahul

केएल राहुल

KL Rahul: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ते हुए एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मैच के पहले दिन राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 100 रन बनाए, लेकिन यह आंकड़ा छूते ही वह आउट हो गए.

केएल राहुल ने जड़ा शानदार शतक

मुल्लांपुर टेस्ट के पहले दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने ओपनिंग करते हुए संयम, तकनीक और धैर्य का शानदार प्रदर्शन किया. भारत की पहली पारी में राहुल ने 164 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों की मदद से 100 रन बनाए. यह उनके टेस्ट करियर का 12वां शतक रहा. हालांकि शतक जड़कर वह जियाउर रहमान शरीफी की अगली ही गेंद पर आउट हो गए.

यह भी पढ़ें: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर मेहरबान BCCI, विदेश दौरे पर साथ जाएंगे माता-पिता

केएल राहुल ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

बता दें, यह लगातार तीसरी बार है जब केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ा, लेकिन उनका स्कोर 100 से आगे नहीं बढ़ पाया. क्रिकेट की भाषा में इसे ‘हंड्रेड एंड आउट’ कहा जाता है. सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली अपने टेस्ट करियर में दो-दो बार 100 रनों पर आउट हुए, जबकि राहुल अब तीन बार 100 से बनाकर आउट हो चुके हैं. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ और ग्रीम वुड भी तीन बार 100 रनों पर आउट हुए थे.

इस लिस्ट में सबसे ऊपर इंग्लैंड के लेन हटन हैं, जो अपने करियर में चार बार ठीक 100 रनों पर आउट हुए थे. हालांकि, इन सभी दिग्गजों से अलग राहुल ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो अब कोई नहीं बना पाया था. राहुल दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जो लगातार तीन शतक जड़ने के बाद 100 रनों पर आउट हुए हैं.

ज़रूर पढ़ें