15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर मेहरबान BCCI, विदेश दौरे पर साथ जाएंगे माता-पिता

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में है. 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज को लेकर बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया है. वैभव इंग्लैंड दौरे पर अपने माता-पिता के साथ जा सकेंगे.
Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में है. महज 15 साल की उम्र में टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड में जगह बनाने वाले इस युवा बल्लेबाज के लिए बीसीसीआई ने एक खास फैसला लिया है. बोर्ड ने वैभव की कम उम्र देखते हुए फैसला लिया है कि आगामी इंग्लैंड दौरे पर उनके माता-पिता उनके साथ जा सकेंगे.

टी20 टीम में वैभव को मिली जगह

15 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने हाल के महीनों में अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है. आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन कर उन्होंने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया, जिसके बाद उन्हें भारतीय टी20 टीम में जगह मिली. वैभव अब आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टीम में हुई एंट्री, श्रेयस अय्यर T20 के नए ‘सरपंच’, सूर्या की हो गई छुट्टी

वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI का बड़ा फैसला

भारतीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर अपने माता-पिता के साथ जा सकेंगे. बीसीसीआई ने विशेष अनुमति देते हुए कहा कि 15 वर्षीय इस खिलाड़ी को विदेशी परिस्थितियों और सीनियर टीम के माहौल में सहज महसूस कराने के लिए यह कदम उठाया गया है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए वैभव के लिए कहा कि वह अभी बच्चे हैं और अब तक उन्होंने अपनी उम्र के खिलाड़ियों के साथ ही यात्रा की है. लेकिन सीनियर टीम के साथ माहौल बिल्कुल अलग होगा, इसलिए बोर्ड ने यह फैसला लिया है कि उनके माता-पिता या परिवार का कोई भी सदस्य उनके साथ विदेश दौरे में रह सकता है.

इस साल वैभव का शानदार प्रदर्शन

यह साल वैभव के लिए बेहद शानदार रहा है. 2026 के शुरुआत में ही उन्होंने अंडर-19 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत को खिताब जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी. इसके बाद आईपीएल 2026 में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया और 16 मैचों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की.

ज़रूर पढ़ें