IPL 2026 में मचाया धमाल, अब इस टूर्नामेंट में अनसोल्ड रहे केएल राहुल, करूण नायर पर लगी सबसे बड़ी बोली

KL Rahul: आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल कर्नाटक की टी20 लीग महाराजा टी20 ट्रॉफी के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे.
KL Rahul Or Karun Nair

केएल राहुल और करुण नायर

KL Rahul: आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल कर्नाटक की टी20 लीग महाराजा टी20 ट्रॉफी के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे हैं. आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 14 मैचों में 593 रन बनाए थे. इसके बावजूद आगामी टूर्नामेंट की नीलामी में उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला.

क्यों अनसोल्ड रहे केएल राहुल?

दरअसल 20 जून से कर्नाटक की प्रतिष्ठित टी20 लीग महाराजा टी20 ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है. इस टूर्नामेंट के लिए 5 जून को खिलाड़ियों की नीलामी हुई थी. जिसमें भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल अनसोल्ड रहे. रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल के अनसोल्ड रहने की वजह उनकी उपलब्धता है. टीम इंडिया के नियमित सदस्य होने के कारण उनका इंटरनेशनल कार्यक्रम काफी व्यस्त है.

राहुल इन दिनों अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट खेलने में व्यस्त हैं. इसके बाद वह भारतीय टीम के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे, जाबी 14 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी निर्धारित है. ऐसे में महाराजा ट्रॉफी में उनके खेलने पर सस्पेंस था और इसी वजह से ऑक्शन में उनपर कोई बोली नहीं लगाई गई.

यह भी पढ़ें: IND vs AFG Test: टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, MS Dhoni के खास क्लब में हुए शामिल

करूण नायर बने सबसे महंगे खिलाड़ी

महाराजा टी20 ट्रॉफी के लिए हुई निलमाई में भारतीय बल्लेबाज करूण नायर सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने. उन्हें कोस्टल किंग्स मेंगलुरु ने 18 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. नायर पहली बार इस लीग का हिस्सा बन रहे हैं. उनके अलावा शिवमोग्गा योद्धास ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके युवा बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण को 15,75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है. इसके अलावा अभिनव मनोहर को 13.75 लाख, मनीष पांडे 12.75 लाख और मयंक अग्रवाल को 11.50 लाख रुपये में टीमों ने खरीदा है.

ज़रूर पढ़ें