IPL 2026 Playoff Scenario: 4 टीमें, सिर्फ एक टिकट बाकी… कौन मारेगा बाजी? जानें प्लेऑफ का पूरा गणित

IPL 2026 Playoff Scenario: आईपीएल 2026 का रोमांच अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. टूर्नामेंट में हर दिन एक से बढ़कर एक हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. 3 टीमों ने अंतिम चार के लिए जहां अपनी जगह पक्की कर ली है.
IPL 2026

आईपीएल 2026

IPL 2026 Playoff Scenario: आईपीएल 2026 का रोमांच अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. टूर्नामेंट में हर दिन एक से बढ़कर एक हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. 3 टीमों ने अंतिम चार के लिए जहां अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं, चौथी और आखिरी प्लेऑफ टिकट के लिए चार टीमों के बीच जबरदस्त जंग छिड़ी हुई है. राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स अब भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं. ऐसे में आने वाले 4 मुकाबले तय करेंगे कि कौन सी टीम ट्रॉफी की दौड़ में आगे बढ़ेगी और किसका सफर यहीं खत्म होगा. ऐसे में आइए जानते हैं प्लेऑफ का पूरा समीकरण…

राजस्थान रॉयल्स के पास मजबूत मौका

गुजरात टाइटंस की चेन्नई सुपर किंग्स पर 89 रन की बड़ी जीत के बाद पॉइंट्स टेबल का समीकरण पूरी तरह से बदल गया है. इस जीत के साथ गुजरात ने टॉप-2 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. जबकि कई टीमों की उम्मीदें दूसरे मैचों के नतीजों पर निर्भर हैं. राजस्थान रॉयल्स के पास प्लेऑफ में पहुंचे का मजबूत मौका है. लेकिन उसके लिए उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला उन्हें हर हार में जीतना होगा. अगर राजस्थान अपना आखिरी लीग मैच जीत जाती है, तो वह सीधे तौर पर प्लेऑफ में एंट्री करने वाली चौथी टीम बन जाएगी.

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट में गर्लफ्रेंड का सॉफ्ट टॉय ढोते नजर आए Arshdeep Singh, VIDEO वायरल

दूसरी टीमों पर निर्भर पंजाब

लगातार 6 मैच हारने के बाद पंजाब किंग्स की टीम अब भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. आईपीएल 2026 की शुरुआत में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाली पंजाब के लिए प्लेऑफ की चाबी अब दूसरी टीमों पर निर्भर है. पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा. इसी के साथ उन्हें राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की हार की दुआ करनी होगी.

कोलकाता की राह मुश्किल

वहीं, प्लेऑफ की रेस में बनी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अंतिम चार में जगह बनाना आसान नहीं होगा. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए केकेआर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी लीग मैच में हर हाल में जीतना होगा. इसी के साथ टीम को राजस्थान और पंजाब की हार की दुआ करनी होगी.

दिल्ली के लिए सबसे कठिन राह

दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ की राह सबसे मुश्किल है. अगर टीम को अंतिम चार में जगह बनानी है तो उसे केकेआर को बड़े अंतर से हराना होगा क्योंकि उनका नेट रन रेट फिलहाल माइनस में चल रहा है. इसके अलावा उन्हें राजस्थान और पंजाब की हार की दुआ करनी होगी.

ज़रूर पढ़ें