इंग्लैंड में कुलदीप यादव ने बरपाया कहर, बेन स्टोक्स को किया आउट,VIDEO वायरल

Kuldeep Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव इन दिनों अपने शानदार प्रदर्शन के चलते सुर्खियों में हैं.
Kuldeep Yadav or Ben Stokes

कुलदीप यादव और बेन स्टोक्स

Kuldeep Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव इन दिनों अपने शानदार प्रदर्शन के चलते सुर्खियों में हैं. इंग्लैंड के मेट्रो बैंक वन-डे-कप में अपनी शानदार गेंदबाजी से उन्होंने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. काउंटी क्रिकेट में यॉर्कशायर की ओर से खेलते हुए कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

10 ओवर में दिए 23 रन

दरअसल हाल ही में क्लिफ् टन पार्क ग्राउंड पर डरहम और यॉर्कशायर के बीच खेले गए मैच में कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया. कुलदीप की शानदार गेंदबाजी के चलते यॉर्कशायर ने इस मैच में 7 विकेट से दमदार जीत दर्ज की. इस मैच में भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने 10 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 2.30 की रही.

यह भी पढ़ें: जेमिमा रोड्रिग्स ने पाकिस्तान की कप्तान को लगाया गले, मैच के बाद हैंडशेक भी किया, वायरल VIDEO पर बवाल

बेन स्टोक्स को किया आउट

यॉर्कशायर और डरहम के बीच खेले गए इस मुकाबले में कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को अपना शिकार बनाया. उन्होंने स्टोक्स को 12 रन के निजी स्कोर पर जॉर्ज हिल के हाथों कैच आउट कराया. स्टोक्स शुरुआत से ही रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और आखिरकार कुलदीप ने उन्हें अपनी फिरफी में फंसा लिया.

स्टोक्स के अलावा कुलदीप ने कॉलिन एकरमैन को आउट किया. कुलदीप की घटक गेंदबाजी के चलते डरहम की टीम सिर्फ 165 रन ही बना सकी, जिसके बाद यॉर्कशायर के बल्लेबाजों ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया.

4 मैचों में झटके 8 विकेट

वन-डे-कप में खेले गए अब तक 4 मुकाबलों में कुलदीप यादव का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. इन चार मुकाबलों में इस स्टार स्पिनर ने 4.18 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट चटकाए हैं. खास बात यह है की इस टूर्नामेंट में अब तक कुलदीप ने यॉर्कशायर के लिए जीतने भी मैच खेले हैं, वे सभी मैच टीम ने जीते हैं.

ज़रूर पढ़ें