ICC टेस्ट रैंकिंग में शुभमन गिल ने लगाई छलांग, पंत टॉप-10 से बाहर, जायसवाल को भी नुकसान
शुभमन गिल
ICC Test Ranking: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बुधवार को टेस्ट खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट से नंबर-1 बल्लेबाज का ताज छिन गया है. अब रूट के साथी हैरी ब्रूक टॉप पर काबिज हैं. ताजा रैंकिंग में भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को फायदा हुआ है, जबकि उनके हमवतन यशस्वी जायसवाल को नुकसान हुआ है.
शुभमन गिल ने लगाई छलांग
आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल को फायदा हुआ है. 743 रेटिंग पॉइंट के साथ गिल अब आठवें नंबर पर हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में उन्होंने शतक जड़ा था, जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग में मिला है. इसके अलावा उनके साथी खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को एक स्थान का नुकसान हुआ है. गिल के आने से जायसवाल को नुकसान हुआ है, वह 733 रेटिंग पॉइंट के साथ 8वें नंबर से फिसलकर 9वें पायदान पर आ गए हैं.
Following his century against Afghanistan, Shubman Gill moves up to eighth in the ICC Test Rankings for batters 👏👏👏 pic.twitter.com/NtOprmdfjK
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 10, 2026
टॉप-10 से बाहर हुए ऋषभ पंत
हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 81 रन की पारी खेली थी, जिसके बाद टेस्ट रैंकिंग में उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है. ताजा रैंकिंग में पंत अब 12वें पायदान पर आ गए हैं, हालांकि टॉप-10 से वह बाहर हैं. ताजा टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 बल्लेबाजों में सिर्फ 2 भारतीय शामिल हैं.
बुमराह-जडेजा नंबर-1 पर कायम
वहीं, आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी रैंकिंग और रवींद्र जडेजा टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं. बता दें, यह दोनों भारतीय खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं थे. इसके अलावा टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में जडेजा को नुकसान हुआ है वह तीन स्थान खिसककर 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं.