LSG vs DC: पहले ही मैच में फ्लॉप हुए ऋषभ पंत, दिल्ली के खिलाफ हुए रन आउट, फैंस का टूटा दिल

LSG vs DC: आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत बुरे तरीके से फ्लॉप साबित हुए हैं.
Rishabh Pant

ऋषभ पंत

LSG vs DC: आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत बुरे तरीके से फ्लॉप साबित हुए हैं. पंत अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महज 7 रन बनाकर रन आउट हो गए. उनके आउट होते ही मैदान पर सन्नाटा छा गया.

लखनऊ के लिए किया ओपन

इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर लखनऊ की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श और कप्तान ऋषभ पंत ओपनिंग करने उतरे. फैंस को उम्मीद थी कि पंत दिल्ली को मजबूत शुरुआत दिलाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में पंत का दिल्ली के लिए निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा.अपनी पुरानी टीम के खिलाफ पंत सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए.

यह भी पढ़ें: LSG vs DC Head To Head: लखनऊ के सामने होगी आज दिल्ली की चुनौती, जानें किसका पलड़ा भारी

दिल्ली के खिलाफ हुए रन आउट

लखनऊ की पारी के दौरान दिल्ली की ओर से तीसरा ओवर मुकेश कुमार डालने आए. इस ओवर की आखिरी गेंद पर मार्श ने सामने की ओर गेंद खेली.इस दौरान गेंद मुकेश के हाथ से लगकर सीधे नॉन-स्ट्राइकर एंड पर स्टंप से जा टकराई. इस दौरान पंत क्रीज से आगे थे, जिसके कारण वह रन आउट हो गए.

पिछले सीजन भी हुए थे फ्लॉप

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ में खरीदा था. इतना महंगा बिकने के बाद फैंस को उम्मीद थी कि पंत अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे. हालांकि ऐसा नहीं हो सका. पिछले सीजन उन्होंने 14 मैचों की 13 पारियों में सिर्फ 269 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है. पिछले सीजन पंत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे. अब आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में उनका फ्लॉप शो जारी रहा.

ज़रूर पढ़ें