श्रीलंका दौरे से पहले गिल और बुमराह की फिटनेस पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब तक होंगे पूरी तरह फिट

Gill-Bumrah Fitness Update: भारतीय क्रिकेट टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करना है, जिसके लिए टीम इंडिया 4 अगस्त को रवाना होगी. इस दौरे से पहले गिल-बुमराह की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
Shubman Gill or Jasprit Bumrah

शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह

Gill-Bumrah Fitness Update: भारतीय क्रिकेट टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करना है, जिसके लिए टीम इंडिया 4 अगस्त को रवाना होगी. इस दौरे से पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों खिलाड़ी रिकवरी कर रहे हैं और धीरे-धीरे अपनी फिटनेस हासिल कर रहे हैं.

श्रीलंका सीरीज से पहले फिट होंगे ये खिलाड़ी

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह के पूरी तरह फिट होने के आसार जताए जा रहे हैं. इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा स्टार सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन की फिटनेस पर भी अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक साई सुदर्शन भी अब अपनी फिटनेस को दोबारा हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सुदर्शन अगले हफ्ते से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बल्लेबाजी करना भी शुरू कर देंगे.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के उपकप्तान बनने पर भड़का ये दिग्गज, आंकड़े दिखाकर पूछा सवाल

इंग्लैंड के खिलाफ चोटिल हुए थे बुमराह

बता दें, टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे, उनके घुटने में सूजन आ गई थी. बीसीसीआई की मेडिकल टीम का मानना है कि बुमराह गॉल में होने वाले भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट मैच तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे. इस दौरे के लिए बुमराह का चयन भी उनके फिटनेस के आधार पर ही किया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक बुमराह धीरे-धीरे गेंदबाजी में अपने वर्कलोड को बढ़ाना शुरू करेंगे. वो फिलहाल बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में है, जहां वह इस हफ्ते से गेंदबाजी का अभ्यास करना शुरू करेंगे.

गिल के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मदद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभमन गिल की गर्दन दर्द की समस्या को लेकर बीसीसीआई की मेडिकल टीम बाहर से स्पेशलिस्ट डॉक्टर की भी मदद ले रही है. गिल लगातार गर्दन की समस्या से जूझ रहे हैं. आईपीएल के कुछ मुकाबले भी उन्हें इसी वजह से मिस करने पड़े थे.

ज़रूर पढ़ें